वर्दी के दो शेरों का सीएम दरबार में सम्मान: इंदौर के दो जांबाज पुलिसकर्मियों को भोपाल में मिला केएफ रूस्तमजी पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल में आयोजित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों प्रदेश के चुनिंदा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा था, तब इंदौर पुलिस के दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।
एक ने कोरोना काल में मौत का सौदा करने वाले नकली रेमडेसिविर माफिया की जड़ें हिला दी थीं, तो दूसरे ने साइबर अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कमर तोड़ दी थी।
समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाना, एडीजीपी चंचल शेखर, एडीजी आदर्श कटियार और आईजी रुचिवर्धन मिश्र की मौजूदगी में इंदौर क्राइम ब्रांच के एएसआई विजय सिंह चौहान और इंदौर साइबर सेल के कांस्टेबल गजेंद्र सिंह राठौर को उनके असाधारण साहस और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
मौत के सौदागरों से भिड़नेवाला ‘दबंग’ पुलिसिया चेहरा
एएसआई विजय सिंह चौहान उन पुलिसवालों में गिने जाते हैं जो मैदान में उतरकर अपराधियों का खेल खत्म करते हैं। कोरोना काल में जब नकली रेमडेसिविर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे, तब मई 2020 में इंदौर क्राइम ब्रांच में पदस्थ विजय सिंह चौहान ने करीब 400 नकली इंजेक्शन पकड़कर पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया था।
1996 में सिपाही के रूप में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए विजय सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके चाचा मानसिंह चौहान इंदौर के अजाक थाने से रिटायर हुए थे। उन्हीं की दबंग कार्यशैली से प्रभावित होकर विजय सिंह ने पुलिस सेवा में आने का फैसला लिया था।
उनकी बहादुरी की सबसे चर्चित कहानी स्कीम-78 डकैती कांड की रही, जब चार हथियारबंद डकैतों से वे अकेले भिड़ गए थे। जान की परवाह किए बिना उन्होंने मुख्य डकैत को दबोच लिया था। यह वही खूंखार बदमाश था जो पहले दो हत्याएं कर चुका था।
साल 2011 में इंदौर के श्रीनगर मेन इलाके में हुए चर्चित देशपांडे ट्रिपल मर्डर केस में भी विजय सिंह चौहान ने आरोपियों नेहा वर्मा, राहुल चौधरी और मनोज आटोद को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।
इस साहसिक कार्रवाई के बाद विजय सिंह चौहान को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था। तीन दशक की सेवा में उन्हें 450 से ज्यादा नकद इनाम, रिवार्ड और प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। बताया जाता है कि शुरुआती दौर में आईजी बीएम कुंवर ने उन्हें एक हजार रुपए का नकद इनाम दिया था, जो उस दौर में किसी सिपाही को मिलने वाले सबसे चर्चित पुरस्कारों में गिना गया।
साइबर दुनिया के शिकारी को सीएम ने दो-दो बार किया सलाम
कांस्टेबल गजेंद्र सिंह राठौर ने साइबर अपराध की दुनिया में ऐसे ऑपरेशन किए, जिनकी गूंज विदेश तक सुनाई दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक ही दिन में दो बार सम्मानित किया। वर्ष 2019-20 और 2021-22 के लिए उन्हें विशिष्ट श्रेणी में रुस्तमजी अवार्ड प्रदान किया गया।
2013 बैच के गजेंद्र सिंह राठौर मूलत: रतलाम के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि उनके परिवार में उनसे पहले कोई भी पुलिस सेवा में नहीं था। उनकी कार्यशैली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली और उन्हें एफबीआई एंबेसी से प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हो चुका है।
गजेंद्र सिंह ने वर्ष 2019 में इंदौर में चल रहे इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह गिरोह अमेरिका के नागरिकों को ठगता था और कार्रवाई में 80 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।
वर्ष 2020 में फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 32 वेबसाइटों पर अपलोड करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में भी गजेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने न सिर्फ वीडियो तुरंत हटवाए, बल्कि आरोपियों को भी सराहनीय योगदान दिया। वर्ष 2021 में जापानी नागरिक से जुड़े 7.30 करोड़ रुपए के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड केस की जांच में भी गजेंद्र सिंह राठौर की भूमिका निर्णायक रही। आरोपी को मथुरा-वृंदावन से गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!