चोरी और लूट की दो वारदातों से सनसनी: सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान; पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चोरी और लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू से उपचाररत बुजुर्ग महिला का सोने का कंगन गायब होने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर राजेंद्र नगर क्षेत्र में रात के समय टहल रही महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ICU में भर्ती महिला का कंगन गायब, मौत के बाद हुआ खुलासा
एमजी रोड थाना क्षेत्र के अर्पण अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मूसाखेड़ी स्थित मयूर नगर निवासी ज्योति गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मां उमा सूर्यवंशी की 16 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अर्पण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक भर्ती के समय उमा सूर्यवंशी के दोनों हाथों में सोने के कंगन थे। इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बाद में जब उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया तो एक हाथ का कंगन गायब मिला। उसी दिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोकुलदास अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
परिवार में शोक का माहौल होने के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। बाद में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि फुटेज से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
वॉक कर रही महिला से मंगलसूत्र लूटा
उधर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना सामने आई है। क्षेत्र की निवासी आशा सोनी ने पुलिस को बताया कि वह रात के समय वीआईपी परस्पर नगर इलाके में पैदल वॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और गले पर झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया।
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पति अभय सोनी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस जुटी जांच में
दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग कोणों से जांच कर रही है। अस्पताल में हुई चोरी के मामले में आईसीयू में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि मंगलसूत्र लूट की वारदात में सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। लगातार सामने आ रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं के बाद नागरिकों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!