खबर
Top News

एक ही नंबर की दो बस: एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 8:30 pm
शेयर करें:
एक ही नंबर की दो बस

खुलासा फर्स्ट,अंबाह।
एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो बसों के संचालन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धार जिले के सरदारपुर में जिस बस में आग लगने से वह पूरी तरह जल गई, उसी नंबर की दूसरी बस मंगलवार को अंबाह में पकड़ी गई। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करवा दिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

धार में जल गई थी बस
सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात धार जिले में भोपावर चौकी के पास करीब 1 बजे सूरत से कानपुर जा रही बस में अचानक धुआं भर गया। कुछ ही देर में बस आग की लपटों में घिर गई। उस समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

आग फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने सामने के गेट से बाहर निकलकर, जबकि कुछ ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।

अंबाह में उसी नंबर की दूसरी बस
इधर, मंगलवार को अंबाह पुलिस ने पोरसा-अंबाह होते हुए दिल्ली जाने वाली एक बस को रोका। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बस पर वही रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज है, जो धार में जल चुकी बस का था।

पुलिस ने चालक से बस के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बस को अंबाह थाने में खड़ा करवा दिया गया।

धार पुलिस से संपर्क कर रही अंबाह पुलिस
अंबाह एसडीओपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि धार में जिस बस में आग लगी थी, उसी नंबर की एक अन्य बस अंबाह में मिली है। बस को रोककर दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन चालक कागजात नहीं दिखा सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस थाने में रखी गई है।

पुलिस अब धार पुलिस से संपर्क कर दोनों बसों के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और परमिट की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि एक ही नंबर की दो बसें कैसे संचालित हो रही थीं और इसके पीछे फर्जीवाड़े का क्या खेल है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!