ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम पूरा: 12 दिन बाद आज होगा अंतिम संस्कार; शवयात्रा शुरू, फूट-फूटकर रोए परिजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रिटायर्ड जज की बहू और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में भोपाल AIIMS में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया।
तीन घंटे चला पोस्टमॉर्टम
करीब तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद विशेषज्ञ टीम वापस दिल्ली रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम से जुड़े सभी सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखे गए हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
फूट-फूटकर रोए परिजन
पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा का शव अंतिम संस्कार के लिए भोपाल AIIMS से भदभदा श्मशान घाट ले जाया गया। परिवार के अनुसार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा की तैयारियों के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। अर्थी सजाने से पहले ट्विशा की मां अपनी बेटी को याद कर फूट-फूटकर रो पड़ीं।
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
गौरतलब है कि, 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले को लेकर लगातार विवाद और सवाल उठ रहे हैं।
पति को श्मशान घाट में भी नहीं भटकने देंगे
इधर, ट्विशा की बहन स्वाति शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भी नहीं भटकने देंगे। वहीं भाई आशीष शर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे अंतिम क्रियाएं पूरी की जाएंगी।
समर्थ के परिवार के शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार कोई निमंत्रण का कार्यक्रम नहीं होता, जिसकी श्रद्धा होगी वह आएगा।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!