ट्विशा शर्मा मौत मामला: भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम जारी; शाम को होगा अंतिम संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवारको इस केस में अहम घटनाक्रम सामने आया, जब भोपाल एम्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू किया गया। मामले की संवेदनशीलता और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम करीब 5 बजे भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम रविवार को भोपाल पहुंच चुकी थी।
एम्स के निदेशक स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे
राज्य सरकार के अनुरोध और भोपाल कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के निदेशक स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब सुप्रीम कोर्ट भी सक्रिय हो गया है। शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित की है।
शुरुआती कार्रवाई पर खड़े हुए सवाल
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच 25 मई को इस प्रकरण पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को “ससुराल में युवती की अप्राकृतिक मौत और कथित संस्थागत पूर्वाग्रह व प्रक्रियात्मक अनियमितताओं” से जुड़ा गंभीर मामला माना है। अदालत की टिप्पणी के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की शुरुआती कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!