नशे की लत में बना नकबजन: मंदिर और आइस डिपो में चोरी; 3 लाख के गहने और नकदी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे हजारों की नकदी व लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने सिंहासा स्थित राम मंदिर में हुई नकबजनी भी कबूली है।
तिलक करोले के मुताबिक 27 मई की रात राम बलराम नगर कालू आइस डिपो कार्यालय में गृहभेदन कर गल्ले से नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के फुटेज खंगाले व मुखबिर को सक्रिय किया।
अंकित पिता अशोक मालवीय निवासी रेवा बाग, जिला देवास हाल मुकाम राम बलराम नगर को तकनीकी साक्ष्यों व फुटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना स्वीकारा। उससे खर्च राशि को छोड़ शेष 28,620 रुपए नकद बरामद किए।
पूछताछ में आरोपी ने करीब तीन माह पहले ग्राम सिंहासा स्थित राम मंदिर में हुई नकबजनी का भी खुलासा किया। बताया रात में मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के चांदी के मुकुट, बांसुरी, चेन, कलश, कड़े, पायजेब सहित सोने के मंगलसूत्र चोरी किए थे। थाना चंदन नगर में प्रकरण दर्ज था।
तीन लाख का मशरूका जब्त: पुलिस ने आरोपी से चांदी के पांच मुकुट, सात चेन, बांसुरी, कंदौरा, कलश, कड़े, पायजेब और सोने के तीन मंगलसूत्र सहित कुल करीब 3 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
आरोपी के पिछले दो वर्षों के आपराधिक रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। उससे अन्य चोरी और गृहभेदन की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है, जिससे और मामलों के खुलासे की संभावना है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!