दर्दनाक हादसा: दर्शन के लिए जा रहे थे दोस्त; वाहन कहां जा गिरा, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 12वीं कक्षा के सात छात्र घायल हो गए। सभी दोस्त इंदौर से सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन और जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। हादसा उज्जैन के बदनावर बायपास पर सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार आठों युवक इंदौर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। सभी दोस्त 25 मई को एक दोस्त का जन्मदिन मनाने और धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से देर रात इंदौर से रवाना हुए थे। रास्ते में बदनावर बायपास के पास अचानक वाहन असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय सड़क पर काफी अंधेरा था। वहीं सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक मृत गाय पड़ी दिखाई दी। चालक ने वाहन को बचाने के लिए अचानक साइड लेने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण स्कॉर्पियो पलटकर खाई में जा गिरी।
हादसे में ग्राम मांगलिया लसुड़िया मोरी निवासी 18 वर्षीय विशाल पिता दिनेश परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल इंदौर की 78 स्कीम स्थित जाफा कैफे में शेफ के रूप में काम करता था।
परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में वह सहयोग करता था। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से पचोर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में इंदौर में रह रहा था। परिवार में उसकी एक बहन है, जबकि बड़ा भाई किसी मामले में जेल में बंद बताया गया है। विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
हादसे में निलेश, पीयूष, चंदन, जीवन, ओम, आयुष और मिलन घायल हुए हैं। सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद निलेश और पीयूष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खराब सड़क व्यवस्था, निर्माण कार्य और अंधेरे को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
इस हादसे ने एक बार फिर देर रात हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संकेतकों की कमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!