बेबी अनिका के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने बढ़ाए हाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की मासूम अनिका शर्मा की मदद के लिए समाज का हर वर्ग आगे आ रहा है। बच्चों के अलावा, कल ट्रांसपोर्ट व्यावसायियों ने भी हाथ खोले और 71 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।
उन्होंने आगे और भी मदद करने का भरोसा दिया। उनके अलावा, रतलाम में भी अनिका के लिए कैंपेन चलाना तय हुआ।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 जैसी अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका कल अपनी माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा के साथ ट्रांसपोर्ट भवन पहुंचे। यहां इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीतसिंह बग्गा, चेयरमैन राजेंद्र त्रेहान, सचिव पवन शर्मा आदि ने ट्रांसपोर्ट व्यावसायियों की ओर से एकत्र 71 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि उक्त राशि समस्त परिवहनकर्ताओं के समूह द्वारा संचालित फंड की राशि में से अंशदान के रूप में एकत्रित की गई। उन्होंने भरोसा दिया कि वे आगे और भी मदद करेंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरपालसिंह होरा, गोपाल जायसवाल, सुनील पांचाल, अनिल जायसवाल, सुशील सालुंके, आशीष वर्मा, हितेश वर्मा, दुर्गेश वर्मा, गोविंद चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
रतलाम में चलेगा कैंपेन
रतलाम से आए मदन सोनी ने भी कल अनिका से मुलाकात की और उसे 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने अनिका की बीमारी को लेकर जाना-समझा और बेहद भावुक होते हुए बताया कि 17 फरवरी से वे रतलाम में बेबी अनिका की मदद के लिए रतलाम में कैंपेन चलाएंगे।
कोचिंग क्लासेस संचालक रवि दांगी ने भी कल अनिका को चेक प्रदान कर इलाज में मदद प्रदान की। साथ ही, सभी कोचिंग क्लासेस संचालकों से अपील की कि वे अनिका की मदद के लिए आगे आएं।
एनएसयुआई अध्यक्ष रजत पटेल ने भी कल अनिका से भेंट की और भंवरकुआ चौराहा से कैंपेन चलाया। उन्होंने कहा कि वे लगातार कैंपेन चलाएंगे और लोगों से अपील कर ज्यादा से ज्यादा मदद एकत्र करेंगे।
संबंधित समाचार

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप:आधी रात घर में घुसे 4 बदमाश; धमकी के बाद पीड़िता ने खाया जहर, तीन गिरफ्तार, एक फरार

मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस:युवाओं को पॉलीहाउस; मशरूम, डेयरी और फिश फार्मिंग से जोड़ने की तैयारी

गणेश की रंगीन पार्टियां पुलिस को करना चाहिए जांच:रुद्राक्ष होटल में जमती थी शराब; शबाब और कबाब की महफिल

पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी:पेट्रोल पंप में साझेदारी का झांसा देकर दंपति ने लिए रुपए; एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!