खबर
Top News

24 घंटे में बदली ट्रांसफर लिस्ट: 46 में से 24 तबादले रद्द; फैसले पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
24 घंटे में बदली ट्रांसफर लिस्ट

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों को लेकर जारी प्रशासनिक आदेश महज 24 घंटे के भीतर बदल जाने से सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण सूची में शामिल 46 पटवारियों में से 24 के तबादले अगले ही दिन रद्द कर दिए गए।

अधिकांश ऐसे कर्मचारी शामिल, जो लंबे समय से एक जगह जमे
संशोधित सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक पारदर्शिता, राजनीतिक हस्तक्षेप और तबादला नीति के पालन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 15 जून को कलेक्टर कार्यालय ने 46 पटवारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे।

इनमें अधिकांश ऐसे कर्मचारी शामिल थे जो पिछले 5 से 8 वर्षों से हुजूर और कोलार तहसीलों में पदस्थ थे। कुछ पटवारी अपनी गृह तहसील में भी लंबे समय से कार्यरत थे।

देर रात संशोधित सूची जारी
16 जून को कैबिनेट द्वारा तबादलों की समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद देर रात संशोधित सूची जारी की गई। नई सूची में 24 पटवारियों के नाम हटा दिए गए, जिससे उनके तबादले स्वतः निरस्त हो गए।

सूत्रों के अनुसार संशोधित सूची में शामिल अधिकांश पटवारी भोपाल की हुजूर और कोलार तहसीलों से जुड़े हैं। इसी कारण पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जमे कर्मचारियों को फिर मिली राहत
संशोधित सूची से हटाए गए कई पटवारी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इनमें ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जो वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक लगातार एक ही तहसील में कार्यरत हैं।

राहत पाने वाले नामों में सदाशिव गौंड, किशोर सिंह दांगी, नरेंद्र रैकवार, केवल सिंह कौर, रेनु पटेल, बुजकिशोर नागर, अभिषेक शर्मा, मुकुल सराठे, दीक्षा शर्मा, संदीप शर्मा, प्रियंका सिंह, सौरभ सोलंकी, प्रदीप पटेल, पूजा ठाकुर, प्रियंका दुबे और निधि नेमा सहित अन्य कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में आए नाम भी सूची से बाहर

संशोधित सूची से हटाए गए नामों में निधि नेमा और किशोर सिंह दांगी भी शामिल हैं। दोनों के नाम दो वर्ष पूर्व एक मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए थे, जिसमें कथित रूप से लेन-देन से जुड़े वीडियो सार्वजनिक हुए थे।

हालांकि उन मामलों में वर्तमान स्थिति क्या है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इन नामों को भी राहत मिलने से चर्चा और बढ़ गई है।

राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाएं
तबादला सूची से बाहर हुए 24 पटवारियों में से 20 हुजूर और 4 कोलार क्षेत्र में पदस्थ हैं। ये दोनों क्षेत्र भोपाल की हुजूर विधानसभा के अंतर्गत आते हैं।

इसी कारण राजनीतिक प्रभाव और हस्तक्षेप की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। हालांकि इस संबंध में किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

20 प्रतिशत तबादला सीमा पर भी उठे सवाल
तबादला नीति के अनुसार किसी जिले में कुल कर्मचारियों के 20 प्रतिशत से अधिक स्थानांतरण नहीं किए जा सकते। भोपाल जिले में वर्तमान में 243 पटवारी पदस्थ हैं, जिसके आधार पर अधिकतम 47 स्थानांतरण ही संभव हैं।

15 जून को 46 तबादले किए गए थे। इसके बाद 16 जून को संशोधित सूची जारी होने से कुल 76 स्थानांतरण संबंधी आदेशों की स्थिति बन गई। प्रशासनिक मामलों के जानकारों का कहना है कि निरस्त आदेश भी प्रक्रिया का हिस्सा माने जाते हैं, इसलिए नियमों के अनुपालन को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

आदेश जारी करने की प्रक्रिया भी जांच के घेरे में
मामले में आदेश जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। तबादला नीति की कंडिका-42 के अनुसार सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से जारी किए जाने चाहिए।

बताया जा रहा है कि 15 जून का मूल आदेश हस्ताक्षरित (मैनुअल) स्वरूप में जारी किया गया था, जबकि 16 जून का संशोधित आदेश ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए जारी हुआ।

इसके अलावा संशोधित आदेश में पूर्व आदेश को स्पष्ट रूप से निरस्त करने का उल्लेख भी नहीं किया गया है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

जीएडी तक पहुंच सकता है मामला
सूत्रों का दावा है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों और शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक सूची तैयार की गई थी, लेकिन बाद में प्रभावशाली हस्तक्षेप के चलते कई नाम हटा दिए गए।

अब यह मामला सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) तक पहुंचने और पूरे घटनाक्रम की जांच होने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो तबादला प्रक्रिया और संशोधित सूची के पीछे की परिस्थितियों की भी पड़ताल हो सकती है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 17 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 17 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 17 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 18 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 18 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 18 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 18 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 18 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 18 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 18 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 18 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 19 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 19 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 19 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 19 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!