कैंची धाम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बैरियर तोड़कर खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 3 की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भवाली।
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भवाली-कैंची धाम मार्ग पर एक अनियंत्रित स्कार्पियो कार क्रैश बैरियर तोड़कर गहरी खाई में जा गिरी।
दर्दनाक हादसे में 3 की मौत
इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली से पर्यटकों का एक दल बाबा नीब करौली के दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहा था।
स्कार्पियो में 7 से 8 लोग थे सवार
स्कार्पियो में कुल 7 से 8 लोग सवार थे। भवाली के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे लगे लोहे के क्रैश बैरियर को चीरते हुए सीधे खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन खाई की गहराई अधिक होने के कारण तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
कैंची धाम की महिमा
कैंची धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। 20वीं सदी के महान संत बाबा नीब करौली के इस आश्रम में दर्शन के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं।
चमत्कारी दरबार
मान्यता है कि बाबा के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स जैसी हस्तियां भी यहाँ शांति की तलाश में आ चुकी हैं।
ट्रैफिक का दबाव
बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण इस मार्ग पर साल भर भक्तों की भारी भीड़ रहती है, जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!