संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी: दोपहर तक अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण; सूना पड़ा रहा प्रतिमा स्थल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
आज 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें नमन किया जा रहा है।
लेकिन झाबुआ जिले के पेटलावद में संविधान दिवस पर प्रशासन की उदासीनता की तस्वीर सामने आई है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
यहां दोपहर करीब एक बजे तक बाबा साहेब की प्रतिमा पर न तो किसी ने माल्यार्पण किया और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिमा स्थल सूना पड़ा रहा। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दोपहर करीब एक बजे तक सन्नाटा पसरा रहा
दरअसल, पेटलावद शहर में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर संविधान दिवस के अवसर पर दोपहर करीब एक बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी ने यहां पहुंचकर बाबा साहेब को नमन किया और न ही नगर परिषद के किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिम्मेदारों की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही
संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रतिमा स्थल पर किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है।
जिस संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, अधिकार और सम्मान का आधार दिया, उसी संविधान के निर्माता बाबा साहेब को याद करने के लिए जिम्मेदारों की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।
जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी
अब सवाल यह है कि संविधान दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर पेटलावद प्रशासन और नगर परिषद के जिम्मेदारों ने आखिर अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों के पास बाबा साहेब के लिए समय नहीं था? फिलहाल इस पूरे मामले में जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!