10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी: एप पर आई 3648 शिकायतें; 1516 के चालान काटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

382 मामलों में मौके पर पहुंची पुलिस, कमिश्नर ने तीन जागरूक नागरिक को किया सम्मानित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर अब सिर्फ पुलिस की नजर नहीं, आम नागरिक भी निगरानी रख रहे हैं। इंदौर ट्रैफिक साथी एप के जरिए लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायतें सीधे पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।
इस डिजिटल पहल से महज 10 दिन में 14,931 नए लोग जुड़ गए। वहीं, इस अवधि में एप पर 3,648 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें पुलिस ने 1,516 मामलों में चालानी कार्रवाई की,जबकि 382 शिकायतों पर ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुधारने में जुटी।
यातायात पुलिस के मुताबिक 14 से 24 नवंबर 2026 के बीच एप पर 14,931 नए यूजर पंजीकृत हुए। इसके साथ ही कुल पंजीकृत यूजर की संख्या बढ़कर 23,531 हो गई है। सिविलियन रिपोर्ट फीचर शुरू होने के बाद नागरिकों ने यातायात नियमों के उल्लंघन और दूसरी समस्याओं की कुल 3,648 शिकायतें दर्ज कराईं।
इनमें 1,516 मामलों में चालान बनाए गए। 382 मामलों में ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। शेष शिकायतें दूसरे स्थानों या विभागों से संबंधित थीं, जिनके बारे में संबंधित पक्षों को अवगत कराया गया।
वहीं यातायात व्यवस्था में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी और उनके योगदान को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तीन जागरूक नागरिकों को भी सम्मानित किया। इनमें विकास गुप्ता, आयुष दाक और सिद्धार्थ जैन शामिल हैं।
इन्हें शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रैफिक साथी एप के जरिए लोग सीधे व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं।
पुलिसकर्मियों का भी किया गया सम्मान
जनभागीदारी बढ़ाने और बेहतर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद दांगी को सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात पुलिस की कार्रवाई का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, ट्रैफिक साथी एप पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई में योगदान देने वाली महिला आरक्षक 4726 नेहा मिश्रा को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!