संविधान दिवस पर सियासत के दो रंग: जबलपुर में कांग्रेस का मार्च; भोपाल में भाजपा का प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधानसभा में संविधान उत्सव, मुख्यमंत्री ने गिनाए कांग्रेस शासन के फैसले; विजयवर्गीय बोले- असहमति जरूरी, लेकिन अराजकता स्वीकार्य नहीं
खुलासा फर्स्ट | भोपाल। जिस संविधान ने देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार दिए, उसी संविधान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संविधान दिवस पर एक ओर कांग्रेस संविधान रक्षा का मुद्दा उठा रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के शासनकाल में लिए गए फैसलों को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित संविधान उत्सव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वहीं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के सड़क पर किए जा रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा।
इन राजनीतिक बयानों के बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों का भी स्मरण कराया।
सीएम बोले- कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा-मरोड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव से खिलवाड़ किया और 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। कांग्रेस नेताओं के हाथों में संविधान की प्रति होने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यह वैसा ही है, जैसे चलनी सूप से कहे कि तेरे में छेद है।
मुख्यमंत्री ने आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और वर्ष 1988 के प्रेस संबंधी विधेयक का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए।
उन्होंने संविधान में किए गए शुरुआती संशोधनों का जिक्र करते हुए भी तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया।
जबलपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च
इधर, संविधान दिवस पर कांग्रेस ने जबलपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन रखा है। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का मुद्दा उठाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित वोट चोरी को लेकर भी सवाल उठा रही है।
त्रिपुरी अधिवेशन का जिक्र कर कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री ने जबलपुर में हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक त्रिपुरी अधिवेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद तत्कालीन नेतृत्व ने ऐसी परिस्थितियां पैदा की थीं कि उन्हें पद छोड़ना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर तंज कसा कि शायद पार्टी उसी घटनाक्रम का पश्चाताप कर रही होगी।
विजयवर्गीय बोले- चौराहे पर संवाद की चुनौती, सदन में चर्चा से दूरी
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति आवश्यक है, लेकिन संविधान सड़क पर अराजकता की अनुमति नहीं देता।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि चौराहों पर संवाद की चुनौती देने वाले नेता संसद और विधानसभा में चर्चा से भागते हैं।
विजयवर्गीय ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में संविधान की आत्मा की हत्या हुई थी, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन कर अपनी ताकत दिखाई।
अनुच्छेद 370 से राम मंदिर तक का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को हटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र सहित अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रसंग शामिल हैं, जिनसे नई पीढ़ी को परिचित कराया जाना चाहिए।
संविधान केवल अधिकार नहीं, कर्तव्यों का भी बोध कराता है
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हमें तश्तरी में रखकर नहीं मिला है। इसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का लंबा संघर्ष, त्याग और बलिदान है। उन्होंने कहा कि लोगों में अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई देती है, लेकिन मूल कर्तव्यों के पालन पर भी उतना ही ध्यान देने की आवश्यकता है।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्य जब तक किताबों और न्यायालयों से निकलकर आम नागरिकों के जीवन तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक उसका उद्देश्य पूरी तरह साकार नहीं होगा।
संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को किया याद
विधानसभा परिसर में संविधान गैलरी का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया गया।
प्रदर्शनी में डॉ. हरिसिंह गौर, सेठ गोविंद दास, पं. रविशंकर शुक्ल, हरि विष्णु कामथ सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों की भूमिका को रेखांकित किया गया। संविधान के अशोक स्तंभ के चित्रांकन से जुड़े इंदौर के प्रसिद्ध चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के बेटे का भी सम्मान किया गया।
संविधान की रक्षा का दावा दोनों ओर, केंद्र में लोकतांत्रिक मूल्य
संविधान दिवस पर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने राजनीतिक पक्ष के साथ संविधान की रक्षा का दावा कर रही हैं। भाजपा कांग्रेस के शासनकाल के फैसलों को मुद्दा बना रही है, जबकि कांग्रेस वर्तमान चुनाव प्रणाली और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है।
इन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच संविधान दिवस का मूल संदेश न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। सत्ता और विपक्ष, दोनों की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है।
शांतिपूर्ण विरोध, संवाद, असहमति का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!