प्रेम कहानी को लेकर जमकर हंगामा: युवती के परिजन ने युवक को घेरकर पीटा; बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रोबोट चौराहे पर गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हो गया। एक युवती से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजन ने मौके पर घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क युवक की धुनाई होते देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक किसी युवती से प्रेम करता था और दोनों के बीच बातचीत व मुलाकात का सिलसिला चल रहा था। आज सुबह युवक और युवती रोबोट चौराहे के पास मिले थे। इसी दौरान युवती के परिजन को इसकी जानकारी लग गई।
वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन ने युवक को युवती के साथ देखा तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते युवती के परिजन और रिश्तेदारों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच चौराहे पर जुटी भीड़: युवक की पिटाई होते देख आसपास मौजूद लोग रुक गए। चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग घटनाक्रम देखते रहे, जबकि कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की। अचानक हुए इस विवाद से यातायात और मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल मच गई।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!