पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद: केंद्र ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत; भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम नहीं करने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से पाकिस्तान में निर्मित किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम नहीं करने को कहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में संभावित रिलीज को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थीं।
इसके बाद मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को आठ मई 2025 को जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी इस एडवाइजरी में पाकिस्तान में निर्मित कंटेंट को भारत में नहीं दिखाने के निर्देश दिए गए थे।
दो फिल्म संगठनों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीरीज की भारत में रिलीज का विरोध किया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने चेतावनी दी है कि यदि सीरीज भारत में रिलीज हुई तो वह नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुकवा देगा।
पाकिस्तानी मंत्री ने जताई आपत्ति
विवाद पर पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत पर पहले खेल, फिर पानी और अब कला एवं संस्कृति को हथियार बनाने का आरोप लगाया है।
तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों पर आधारित सीरीज
मोमिना दुरैद के निर्देशन और निर्माण में बनी यह वेब सीरीज फरहत इश्तियाक के इसी नाम के उर्दू उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, इकरा अजीज, हमजा अली अब्बासी और माया अली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया था। इसका पहला भाग चार दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा। हालांकि, भारत में इसकी रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बेंगलुरु में दो स्क्रीनिंग रद्द
इधर, बेंगलुरु में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज ‘दर-ए-निजात’ की 28 नवंबर और पांच दिसंबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग सोशल मीडिया पर विरोध के बाद रद्द कर दी गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने स्वयं दोनों कार्यक्रम रद्द किए हैं। इसके लिए पुलिस से अनुमति भी नहीं ली गई थी। साकिब खान के निर्देशन में बनी इस सीरीज के 23 एपिसोड को अक्टूबर तक सोशल मीडिया पर 170 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!