दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व सरपंच को कुचला; 50 मीटर तक घसीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की जान चली गई। सतना–चित्रकूट स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे पूर्व सरपंच को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि वह ट्रक के पिछले टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सैलून से लौटते समय हुआ हादसा
घटना सुबह करीब 11 बजे कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोयनी मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक (MP 53 HA 2058) चित्रकूट से सतना की ओर जा रहा था।
इसी दौरान मनकहरी गांव निवासी 50 वर्षीय अनूप सिंह, जो गांव के पूर्व सरपंच रह चुके थे, सैलून से शेविंग कराकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहगीरों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया, लेकिन चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
ट्रक जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी
पुलिस ने ट्रक के टायर के नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!