दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई छात्रों की स्कूटी; तीन स्टूडेंट की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
जिले के सोहागपुर क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करणपुर गांव के पास धान से भरी खड़ी ट्रॉली से छात्रों की स्कूटी टकरा गई, जिससे कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र ग्राम आमदेही के निवासी थे। इनमें से दो छात्र आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। मौके पर तहसीलदार नीरू जैन, सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। तीनों शवों को मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया, जिनका पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।
रोज 5 किमी दूर पढ़ने जाते थे छात्र
हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के नाम अश्विन रघुवंशी (पिता ललित रघुवंशी), शिव रघुवंशी (पिता रामेश्वर रघुवंशी), मनुराज रघुवंशी (पिता प्रवीण रघुवंशी) थे। तीनों छात्र सोहागपुर स्थित सेंट पेट्रिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे और रोजाना ग्राम आमदेही से करीब 5 किलोमीटर दूर स्कूल व कोचिंग के लिए आते-जाते थे।
कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा
शनिवार रात करीब 8:30 बजे, तीनों छात्र ओला स्कूटी से कोचिंग क्लास के बाद घर लौट रहे थे। तभी करणपुर चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक हफ्ते में दूसरी बड़ी दुर्घटना
सोहागपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर ट्रॉली से टकराने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शोभापुरा गांव के पास एक कार धान से भरी ट्रॉली से टकरा गई थी, जिसमें कार सवार युवक बुरी तरह फंस गए थे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया था।
इन दिनों क्षेत्र में धान परिवहन के कारण बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर चल रही हैं। लेकिन ट्रॉलियों के पीछे रेडियम, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त लाइट न होने से रात के समय हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
संबंधित समाचार

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!