शहर में दर्दनाक हादसा: इतना छोटा बच्चा इतने ऊंचे बेड से गिरा; इलाज के दौरान क्या हुआ, परिजनों ने किस बात से किया इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद हादसे में 4 माह के मासूम की जान चली गई। घर के भीतर खेलते समय वह अपनी 6 साल की चचेरी बहन की गोद से फिसलकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित भील कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे 4 माह का रियांश अपनी चचेरी बहन की गोद में था। बच्ची उसे लेकर करीब 3 फीट ऊंचे बेड पर बैठी हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा अचानक उसके हाथ से छूट गया और नीचे फर्श पर मुंह के बल गिर पड़ा।
परिजनों के मुताबिक गिरने के तुरंत बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसकी सांसें धीमी पड़ गईं। घबराई बच्ची ने तुरंत घरवालों को सूचना दी। उस समय बच्चे की मां बाथरूम में थी। बाहर आने पर उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन बिना देर किए बच्चे को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इस मामले में पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा है और वे किसी कानूनी कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहते।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मां और दादी घरेलू कामों में व्यस्त थीं। बच्ची मासूम को गोद में लेकर खेल रही थी। रियाश का एक 4 साल का बड़ा भाई भी है। पिता राजकुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!