त्योहारों से पहले ट्रैफिक सुरक्षा बढ़ी: 400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; शहर को 8 जोन में बंटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ महापर्व और त्योहारी सीजन को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और संभावित भीड़ को देखते हुए शहर में करीब 400 पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही पूरे शहर को 8 जोनों में विभाजित कर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ की तैयारियों के तहत करीब 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को उज्जैन भेजा गया है। इन्हें पहले से तैनात लगभग 150 पुलिसकर्मियों के साथ मिलाकर कुल 400 जवानों का बल यातायात संचालन में लगाया जाएगा।
8 जोन में होगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग
बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए शहर को 8 जोनों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, महाकाल मंदिर मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि जाम और अव्यवस्था की स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
बाहरी पुलिस बल को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
बाहर से आए पुलिसकर्मियों को उज्जैन की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्ग, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें उन क्षेत्रों की पहचान भी कराई जा रही है, जहां सबसे अधिक श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही रहती है।
ट्रैफिक नियमों के पालन पर रहेगा विशेष फोकस
पुलिस प्रशासन का विशेष जोर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने पर रहेगा। जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, वहां वाहन चालकों को रेड लाइट पर रुकने और ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
महाकाल लोक से बढ़ा श्रद्धालुओं का दबाव
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सिंहस्थ और आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही व्यापक तैयारी में जुट गया है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।
संबंधित समाचार

रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!