यातायात पुलिस का विशेष बस चेकिंग अभियान: नियम उल्लंघन पर इतनी बसों पर कार्रवाई; दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यात्री बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह व पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के चारों यातायात जोनों में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्री बसों के दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 449 बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
चेकिंग के दौरान जिन बसों में फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं पाए गए, अनाधिकृत स्थानों से सवारी चढ़ाने-उतारने, बिना वैध लाइसेंस वाहन संचालन, बसों में अवैध मॉडिफिकेशन तथा इमरजेंसी एग्जिट सही स्थिति में नहीं मिलने जैसी कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बसों के आरसी, परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस द्वारा बस चालकों एवं संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की समझाइश भी दी गई।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!