शहर में जल संकट के बीच सख्ती: इन कार्यों में ट्रीटेड पानी अनिवार्य; नगर निगम ने दिए स्पष्ट निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ती गर्मी और गहराते जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए शहर में निर्माण कार्यों, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों और गार्डनों में ट्रीटेड (रीसायकल) पानी का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश
नगर निगम ने सभी बिल्डिंग ऑफिसर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर और जोनल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित हाइड्रेंट के माध्यम से ट्रीटेड पानी के उपयोग को सुनिश्चित कराएं। साथ ही निजी व्यक्ति और संस्थाएं भी संबंधित जोनल कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर यह पानी प्राप्त कर सकेंगी और उसका उपयोग निर्धारित कार्यों में कर सकेंगी।
35 स्थानों पर ट्रीटेड वॉटर हाइड्रेंट
नगर निगम के अनुसार शहर में 35 स्थानों पर ट्रीटेड वॉटर हाइड्रेंट स्थापित किए गए हैं। सिरपुर एसटीपी के रीयूज नेटवर्क के तहत पश्चिम क्षेत्र के जोन 14, 15, 16 और 21 में आई माता मंदिर, अहिल्या उद्यान, स्कीम नंबर-71, दस्तूर गार्डन रोड, गुमाश्ता नगर शासकीय क्वार्टर, विश्राम बाग सर्विस रोड और उषा नगर गार्डन सहित कई प्रमुख स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। इन हाइड्रेंट से उद्यान विभाग के टैंकर और जेटिंग मशीनें पानी भर सकेंगी। ट्रीटेड पानी लेने का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नर्मदा और बोरिंग के पानी पर रोक
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों और ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों में नर्मदा जल या बोरिंग के पानी का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निगम आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था इन नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि ट्रीटेड पानी के उपयोग को बढ़ावा देने से न केवल जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!