बाघ की दस्तक से 7 गांवों में दहशत: 10 दिन में 5 मवेशियों को बनाया शिकार; रात के समय ज्यादा सक्रिय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरसिया रोड से लगे ग्रामीण इलाकों में बाघ की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में बाघ द्वारा 5 गाय और भैंसों का शिकार किए जाने के बाद आसपास के सात गांवों में दहशत का माहौल है।
नदी के किनारे से होकर गांवों तक पहुंच रहा
कनेरा गांव, करोंदखुर्द, कड़ैया, छापर, अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ में बाघ का मूवमेंट देखा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ मुख्य रूप से हलाली नदी के किनारे से होकर गांवों तक पहुंच रहा है।
मवेशियों को निशाना बना रहा
मोहन सिंह जाट ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कनेरा में पहली बार बाघ दिखाई दिया था। इसके बाद से वह लगातार मवेशियों को निशाना बना रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भी एक गाय का शिकार किया गया।
रात के समय ही सक्रिय रहता है
ग्रामीणों के अनुसार बाघ रात के समय ही सक्रिय रहता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। किसानों ने रात में खेतों पर जाना बंद कर दिया है, जबकि कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए 5 से 6 किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाकर आवागमन कर रहे हैं।
वन विभाग से तत्काल निगरानी बढ़ाने की मांग
वन विभाग को सूचना देने के बाद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक बाघ का स्पष्ट लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाया है। आशंका है कि वह पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों का उपयोग कर गांवों में प्रवेश कर रहा है और खलिहानों या घरों के बाहर बंधे मवेशियों को शिकार बना रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!