आईटी पार्क के पास ब्राउन शुगर सप्लाई करते तीन युवक गिरफ्तार: 11.93 ग्राम मादक पदार्थ और बाइक जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने आईटी पार्क से तीन युवकों को गिरफ्तार कर करीब 11.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सप्लाई में इस्तेमाल बाइक क्रमांक एमपी 09 वीएक्स 7401 जब्त की है।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक थाने की टीम आईटी पार्क के पास पहुंची, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर मिली।
पकड़े गए आरोपियों में राज नगर निवासी 22 वर्षीय विवेक साल्वी पिता यशवंत साल्वी, नगीन नगर निवासी 22 वर्षीय हार्दिक चौहान पिता शंकरसिंह चौहान और भोलेनाथ कॉलोनी एरोड्रम निवासी 19 वर्षीय विजय नरिया पिता मुकेश नरिया शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने ब्राउन शुगर बेचना कबूला। तीनों खुद भी नशे के आदी हैं। आरोपी कर्ज चुकाने के लिए मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। हालांकि, मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से सप्लाई चैन, मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी विजय और विवेक पर पहले से तीन-तीन तथा हार्दिक पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!