तीन संदिग्ध मौतों से सनसनी: बच्चों को खाना खिलाया फिर ऐसा कर लिया; पति गया गांव तो पत्नी ने यह क्या किया, किस हालत में मिला टैंकर चालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार-बुधवार के दौरान तीन व्यक्तियों की मौत के मामले सामने आए। एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जान दी, एक महिला ने फांसी लगा ली और एक टैंकर चालक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चों को खाना खिलाया, फिर खुद को आग लगा ली
तुकोगंज थाना क्षेत्र के लाला का बगीचा निवासी रामकिशन गणावत (50) ने सोमवार रात खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों के अनुसार, रामकिशन ने पहले अपने तीनों बच्चों को खाना खिलाया, फिर पत्नी से नहाने की बात कहकर नीचे के कमरे में गए और वहां खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि काम पर न जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पेशे से पेंटर रामकिशन लंबे समय से बेरोजगार थे, जबकि उनकी पत्नी एक कपड़े की दुकान पर नौकरी कर परिवार चला रही थीं। घर की जिम्मेदारी को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
पति के गांव जाते ही महिला ने लगाई फांसी
आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में किराए के मकान में रहने वाली कृष्णाबाई (30) पत्नी छोटू ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
परिचित पंकज के अनुसार, कृष्णाबाई और उनके पति छोटू डेली कॉलेज में सफाई व अन्य काम करते थे और करीब छह महीने पहले ही इस मोहल्ले में आए थे। छोटू तीन दिन पहले अपने गांव गया हुआ था। महिला के दो बच्चे गांव में रहते हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
टैंकर चालक संदिग्ध हालत में मृत मिला
हीरानगर थाना क्षेत्र के काशीपुरी निवासी अशोक रघुवंशी मंगलवार को अपने घर में मृत मिले। वे स्थानीय पार्षद चिंटू चौकसे का टैंकर चलाते थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अशोक को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। उनकी पत्नी और एक बेटा निरंजनपुर में अलग रहते थे। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमॉर्टम कराया है और आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!