रिश्वतखोरी के खेल में नप गए पीडब्ल्यूडी के तीन अफसर: ढाई लाख रुपए घूस लेते पकड़ाए थे; हफ्तेभर बाद निलंबित कर ग्वालियर किया अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार के दलदल में धंसे लोक निर्माण विभाग के अफसर आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गए। ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों पर एक हफ्ते बाद गाज गिर गई।
देर रात जारी आदेश में तीनों को निलंबित कर ग्वालियर अटैच कर दिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ निलंबन से इस खेल का अंत हो जाएगा?
लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद पीडब्ल्यूडी इंदौर संभाग-1 के प्रभारी कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, उपयंत्री अंशु दुबे और टीके जैन को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया। तीनों को मुख्यालय के निर्देश पर ग्वालियर कार्यालय से जोड़ दिया गया है।
विभाग अब इंदौर में नई नियुक्तियों की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने सिस्टम की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला 21 अप्रैल का है, जब सोहागपुर (पीथमपुर) के ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार ने लोकायुक्त से शिकायत की।
आरोप था कि 2023 में सड़क निर्माण का काम पूरा करने के बावजूद करीब 30 लाख रुपये का भुगतान जानबूझकर रोक दिया गया और बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया।
ठेकेदार ने बातचीत रिकॉर्ड की और तय योजना के तहत पैसे देने पहुंचा। जैसे ही रकम सौंपी गई, टीम ने दबिश देकर एसडीओ और उपयंत्री को ऑफिस से दबोच लिया, जबकि कार्यपालन यंत्री को घर से गिरफ्तार किया गया। वह रिश्वत की रकम छिपाने की कोशिश में भी पकड़ा गया।
कार्रवाई में करीब ढाई लाख रुपये जब्त हुए। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। लोकायुक्त पुलिस सिर्फ इस एक केस तक सीमित नहीं है, बल्कि तीनों अफसरों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई ठेकेदार लंबे समय से इनसे परेशान थे। भुगतान अटकाने और रिश्वत मांगने की शिकायतें पहले भी मुख्यालय तक पहुंची थीं, लेकिन तब कार्रवाई नहीं हुई।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!