लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका: थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार रात तब हलचल मच गई, जब लव जिहाद से जुड़ी शिकायत पर मुंबई जा रही एक युवती और दो युवकों को विमान में सवार होने से पहले रोक लिया गया।
बताया जा रहा है आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ी एक युवती को लेकर एक मुस्लिम युवक और उसका साथी इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई ले जा रहे थे। फ्लाइट रात 10:30 बजे रवाना होना थी।
उड़ान से कुछ देर पहले सूचना मिली उक्त लोगों से संबंधित मामला जोबट थाने में दर्ज है, उन्हें रोका जाए। टर्मिनल मैनेजर कार्यालय के कर्मचारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने जांच शुरू की।
उस समय विमान में यात्रियों की बोर्डिंग चल रही थी। युवती के साथ रेहान और सावन नाम के दो युवक विमान में सवार होने एयरोब्रिज तक पहुंच चुके थे।
सीआईएसएफ की टीम तीनों को एयरोब्रिज से बाहर लाई और पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों ने तीन दिन पहले टिकट बुक करा लिए थे।
इलाके में तनाव की भी चर्चा
मामले में जोबट में तनाव की स्थिति बनने की भी जानकारी सामने आई है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवती को इंदौर से रेहान मकरानी और सावन मुंबई ले जा रहे थे। वहां शादी कराने की तैयारी है। इस सूचना पर कार्रवाई की गई। युवती की सहमति और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
दोनों साथ पढ़ते थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेहान के पिता जियाउद्दीन मकरानी क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि युवती के पिता मुकेश राठौर हैं और युवती जोबट की है। बताया जा रहा है रेहान और युवती 2021 से पहले साथ पढ़ते थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर युवती घर के पिछले दरवाजे से भाग गई थी। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
संबंधित समाचार

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!