6 घंटे में दबोचे गए तीन आरोपी: बस और पार्सल भी जब्त; महिला सफाईकर्मी को मारने की नीयत से फेंका था भारी भरकम पार्सल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सफाईकर्मी महिला पर बस की छत से भारी लगेज पार्सल फेंककर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 6 पहिया बस और पार्सल भी जब्त कर लिया है। मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक राज मोहल्ला चौराहे स्थित एक अखबार के ऑफिस के पास शनिवार को सफाईकर्मी सुनीता बाली पर बस की छत से भारी लगेज पार्सल गिर गया था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पार्सल को लापरवाही से नहीं, बल्कि जान से मारने की नीयत से नीचे फेंका गया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में भी बात सामने आई कि आरोपियों ने हत्या की नीयत से पार्सल महिला पर फेंका था जिसके बाद तकनीय साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय कछावा निवासी जय भवानी नगर इंदौर, बस चालक आकाश भाबर निवासी ज्ञानपुरा धार और तुषार भाबर निवासी धार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बस क्रमांक एमपी 09 ए एम 0616 और भारी लगेज पार्सल जब्त किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बस संचालक या अन्य कर्मचारियों की इसमें क्या भूमिका रही।
पूरे मामले का खुलासा करने में एसआई बी.एस. धुर्वे, ब्रजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर व अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!