हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच: मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं ने चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया।
केंद्रीय मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही
महिलाएं मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ीं और बाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने घंटों बैठी रही।
स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अफसरों को बुलाकर प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कराई।
10 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया
महिलाओं ने लंबित भुगतान के लिए 10 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय तक राशि खातों में नहीं पहुंची, तो प्रदेश के सभी 55 जिलों में चक्काजाम किया जाएगा। अधिकारियों से समाधान का आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं वापस लौट गईं।
काम करने के बाद भी मानदेय नहीं मिल रहा
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही है, लेकिन मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना में काम करने वाली महिलाओं को उनका मानदेय समय पर नहीं मिल रहा।
उनका कहना है कि महीनों तक भुगतान अटके रहने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह महासंघ (स्व-सहायता समूह एवं रसोइया संघ), मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लंबित भुगतान सहित 16 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान की मांग
महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश सिंह बघेल के अनुसार, सांझा चूल्हा योजना की राशि अक्सर तीन से चार महीने की देरी से मिलती है।
महासंघ ने मांग की है कि सभी पात्र समूहों को हर महीने की पांच तारीख तक भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
मांगपत्र में योजना में कार्यरत रसोइया बहनों का मासिक मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने और इस राशि को समूह की लागत से नहीं काटने की मांग भी शामिल है।
महासंघ ने पिछली लंबित राशि तत्काल जारी करने तथा प्रदेश के सभी जिलों में भुगतान की निश्चित तारीख तय करने की मांग की है।
पोषण आहार के लिए पूरा खाद्यान्न आवंटन देने की मांग
महासंघ का आरोप है कि पोषण आहार योजना में पोर्टल पर दर्ज वास्तविक हितग्राहियों की संख्या के अनुपात में समूहों को पर्याप्त खाद्यान्न नहीं मिल रहा है।
संगठन के मुताबिक, कई समूहों को जरूरत का केवल 20 से 25 प्रतिशत खाद्यान्न ही उपलब्ध हो पा रहा है।
महासंघ ने वास्तविक छात्र संख्या के आधार पर 100 प्रतिशत खाद्यान्न आवंटन और वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
साथ ही, खाद्यान्न उठाव के लिए थर्ड पार्टी या दुकानदारों के फिंगरप्रिंट की व्यवस्था समाप्त कर समूह के अध्यक्ष और सचिव के फिंगरप्रिंट से उठाव कराने का प्रस्ताव रखा है।
मांगपत्र में नाश्ते के लिए प्रति हितग्राही निर्धारित 2.88 रुपये और भोजन के लिए 4.82 रुपये की दर में महंगाई के अनुरूप बढ़ोतरी करने की मांग भी की गई है।
रसोइया बहनों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव
महासंघ ने रसोइया बहनों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की है।
इसके अलावा, संगठन ने प्रदेश की करीब 2 लाख 32 हजार रसोइया बहनों की जून महीने की 15 दिनों की कथित लंबित मजदूरी का वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 के लिए जांच के बाद एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठाई है।
महासंघ चाहता है कि रसोइया बहनों को कर्मचारियों के समान दर्जा दिया जाए।
इसके साथ ही, समूहों के अध्यक्ष और सचिव को उनके काम और जिम्मेदारियों के अनुरूप 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग भी की गई है।
स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग
महासंघ ने रसोइया बहनों तथा स्व-सहायता समूहों के अध्यक्ष और सचिव के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की है।
संगठन ने पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था लागू करने की भी मांग रखी है।
इसके अलावा, समूहों को खाद्यान्न और राशि का केवल 50 प्रतिशत भुगतान किए जाने की समस्या उठाते हुए 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
महासंघ ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कुल 16 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की अपील की है।
अब संगठन की नजर 10 नवंबर की समयसीमा पर है। महासंघ का कहना है कि तय तारीख तक भुगतान नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!