आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक: मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक महेंद्र हार्डिया की पीड़ितों के साथ बैठक के बाद आंदोलन स्थगित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 से परेशान करीब 6 हजार प्लॉटधारकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले 33 साल से अपनी जमीन को स्कीम से मुक्त कराने की मांग कर रहे प्लॉटधारकों ने आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था।
हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में चर्चा होने और जल्द निर्णय की उम्मीद के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया है। प्लॉटधारकों को उम्मीद है कि सरकार जल्द उनकी मांग पर फैसला लेगी और उन्हें स्कीम से मुक्ति मिल सकेगी। हालांकि, अभी तक स्कीम 171 को लेकर अंतिम निर्णय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
तबादले से पहले सीईओ ने भोपाल में रखी बात... स्कीम 171 से प्रभावित प्लॉटधारकों ने इससे पहले भी पिछले महीने आंदोलन किया था। उस समय अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि एक महीने के भीतर आईडीए बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी।
इसके बावजूद मांग पर फैसला नहीं होने से प्लॉटधारकों ने दोबारा आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच परसों आईडीए के तत्कालीन सीईओ परीक्षित झाड़े भोपाल पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के सामने मामले की स्थिति रखी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक भी प्लॉटधारकों की समस्या पहुंचाई गई। इसके बाद जल्द निर्णय होने की उम्मीद जगी। परीक्षित झाड़े का तबादला शाजापुर कलेक्टर के पद पर हो गया है। ऐसे में अब प्लॉटधारकों को सरकार के अगले कदम का इंतजार है।
विधायक महेंद्र हार्डिया की बैठक के बाद आंदोलन टला... इस मामले में विधायक महेंद्र हार्डिया ने आईडीए के तत्कालीन सीईओ परीक्षित झाड़े और प्लॉटधारक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि भोपाल में इस मामले पर जल्द निर्णय हो सकता है।
इसके बाद प्लॉटधारक संघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई। विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री के इंदौर आने पर उनसे मुलाकात की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर भी मुख्यमंत्री से मिलेगा। हार्डिया ने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्लॉटधारकों को राहत मिलेगी।
5.89 करोड़ रुपए जमा, फिर भी स्कीम से मुक्ति का इंतजार... प्लॉटधारकों के मुताबिक, स्कीम से मुक्ति की प्रक्रिया के तहत अक्टूबर 2024 में 5.89 करोड़ रुपए की राशि जमा कराने के लिए ड्राफ्ट जारी किया गया था। इसके बाद दिसंबर में राशि भी जमा कर दी गई।
इसके बावजूद स्कीम से मुक्ति का मामला अब तक लंबित है। इससे 13 गृह निर्माण संस्थाओं के साथ निजी भूमि स्वामी भी प्रभावित हैं। करीब 6 हजार प्लॉटधारक लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये गृह निर्माण संस्थाएं प्रभावित... स्कीम 171 से प्रभावित संस्थाओं में देवी अहिल्या श्रमिक, न्याय विभाग कर्मचारी, इंदौर विकास गृह निर्माण, मजदूर पंचायत, लक्ष्मण, सूर्या, मारुति, सन्नी को-ऑपरेटिव हाउसिंग, रजत, त्रिशाला, संजना, श्रीकृपा और अप्सरा गृह निर्माण संस्थाएं शामिल हैं।
फिलहाल आंदोलन स्थगित होने के बाद प्लॉटधारकों की निगाहें मुख्यमंत्री के संभावित निर्णय पर टिकी हैं। यदि सरकार की ओर से जल्द फैसला नहीं होता है, तो आंदोलन को लेकर संघ आगे की रणनीति तय कर सकता है।
संबंधित समाचार

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!