खबर
Top News

हिंदुओ पर ही दिखाएंगे मर्दानगी: भाजपा के निशाने पर हिंदू; अपने ही ‘कोर वोटर्स’ का सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 2:10 pm
शेयर करें:
हिंदुओ पर ही दिखाएंगे मर्दानगी

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।

बशीर बद्र की ये लाइनें छावनी में हुई नगर निगम की वैध मकान-दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई पर सटीक बैठती हैं

जिंसी-छावनी की कार्रवाई के बाद बढ़ता जा रहा भाजपा के खिलाफ ‘भाजपाई शहर’ में गुस्सा

पहले स्मार्ट सिटी, अब मास्टर प्लान के नाम पर सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना बनाने पर जबरदस्त रोष

कट्टर भाजपाई गढ़ क्षेत्र के रहवासियों व हिंदू संगठनों से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रदेश सरकार और निगम के खिलाफ खुलेआम आक्रोश

वाट्सएप ग्रुप्स पर मोहन सरकार को चैलेंज- दम है तो 25 साल से अटकी चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड बनाकर दिखाओ

मकान, दुकान तोड़ने, ड्रिंक ड्राइव, हेलमेट के नाम पर पुलिस जांच, गुंडागर्दी, प्लॉट/मकान पर कब्जे, टैक्स बढ़ोतरी ‘अपने वोटर्स’ पर

सोशल मीडिया पर दिए जा रहे योगी, हेमंता, धामी, शुभेंदु अधिकारी के उदाहरण कि इनसे सीखें हिंदूहित में कामकाज

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिसका डर था, वो अब कम से कम इंदौर में तो घटने लगा है। भाजपा के खिलाफ अब उसके ही कट्टर वोटर्स होने लगे हैं। अभी ये खिलाफत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही नजर आ रही है, लेकिन जिस तरह की मुखरता कमलदल के प्रति ‘कमल प्रेमी’ प्रकट कर रहे हैं, वह एकछत्र सूबे में व इंदौर नगर निगम में राज कर रही भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

खतरे की घंटी इसलिए कि ये खिलाफत प्रतिपक्ष, यानी कांग्रेस के समर्थकों की नहीं, बल्कि ये कट्टर हिंदू वोट बैंक इलाकों से होती हुई हिंदू संगठनों के सोशल मीडिया ग्रुप्स में बेखौफ गूंज रही है। वाट्सएप व फेसबुक इसका माध्यम बने हुए हैं।

छावनी-जिंसी में लगे बैनर-पोस्टर भी इसका उदाहरण हैं। इन्हें लगाने वाले मौजूदा भाजपा के ही सक्रिय पदाधिकारी, कार्यकर्ता परिवार हैं। सोशल मीडिया पर तो भाजपा पर अपने ही कोर ‘हिंदू वोटर्स’ को सताने का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वक्तव्य के हवाले से लग रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था- लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण नेता जमीनी हकीकत से दूर हो जाते हैं।

सा री मर्दानगी हिंदुओं पर ही दिखाओगे? दम है तो 25 साल से अटकी हुई चंदन नगर से एयरपोर्ट तक की सड़क बनाकर दिखाओ, वरना अगली बार हिंदुत्व, भाषण, मंच व नारे और भावनाओं के सहारे वोट मांगने मत आना, क्योंकि अब जनता पूछेगी कि वोट मांगते वक्त हिंदू याद आता है, लेकिन विकास के समय सिर्फ हिंदुओं की ही बलि क्यों ली जाती है? इंदौर की जनता अब ‘थोड़े बहुत’ से संतुष्ट नहीं होने वाली।

छावनी में नगर निगम के बुलडोजरों ने जिस तरह का आतंक मचाया, उसने साफ कर दिया कि सरकार हिंदुओं के घर पर तो ताकत दिखा सकती है, लेकिन 25 साल पुरानी चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड वाली अधूरी योजनाओं पर उसकी हिम्मत जवाब दे जाती है।

सारी मर्दानगी हिंदुओं पर ही दिखाना है। प्लॉट पर कब्जे करो, लोगों के मकान तोड़ो, टैक्स बढ़ाओ, अनाप-शनाप बिजली के बिल, गुंडागर्दी, हेलमेट के नाम पर परेशान करना, लूटना।

इंदौर में तो नेताओं ने हद कर दी। इन्हें ईमानदार नागरिकों को आए दिन सताने, सड़क पर लाने में मजा आ रहा है। मोदीजी ने सही बोला था कि ‘लंबे समय से सत्ता में रहने पर जमीनी हकीकत नजर नहीं आती।’

ये खरी-खरी व तल्ख बयानबाजी प्रदेश की भाजपा सरकार, इंदौर नगर निगम, इंदौर के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति उस इंदौर की है, जिसे ‘भाजपाई शहर’ कहा जाता है।

उसी भाजपाई शहर के बाशिंदों का गुस्सा अब ‘अपनी ही भाजपा’ पर फूट पड़ा है। गुस्से का कारण बनी है छावनी व जिंसी क्षेत्र में मास्टर प्लान के नाम पर हुई भारी तोड़फोड़।

गुस्से का माध्यम बना है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सएप, फेसबुक आदि। हैरत की बात तो ये है कि ये गुस्सा उन रहवासी क्षेत्रों के ग्रुप्स पर फूट रहा है, जिन्हें शहर में कट्टर भाजपाई गढ़ कहा जाता है।

इनमें रामबाग से लेकर राजेंद्र नगर तक जैसी शहर की बरसों पुरानी बसाहट के क्षेत्र शामिल हैं। गुस्सा प्रकट करने वाले समुदाय का ‘डीएनए’ भाजपा से मेल खाता है और इनमें हिंदू संगठनों से जुड़े ग्रुप्स व लोग भी हैं।

भाजपा के अपने ही समर्थकों के मन में जमा लावा जैसे छावनी-जिंसी की कार्रवाई के बाद फूट पड़ा है। केंद्र में हिंदुत्व को रखते हुए पार्टी के कोर वोटर्स, पार्टी की रीति-नीति को ही अब आड़े हाथों ले रहे हैं कि वोट लेते समय ये दल के नेता हिंदू की बात करते हैं और फिर सत्ता में आने के बाद अपने कोर वोटर्स को पुलिस प्रशासन व अफसरों के हवाले कर देते हैं, सताने के लिए।

कभी हेलमेट के नाम पर पुलिस लूट रही है, तो कभी गुंडे नाक में दम कर रहे हैं। प्लॉट, मकान, दुकान पर जब चाहे तब कब्जे हो रहे हैं। गुंडागर्दी चरम पर है। ईमानदारी से जीवन जीने वालों को तो नेताओं ने चुनाव जीतने के बाद लावारिस छोड़ दिया।

मर्जी आए तब टैक्स लाद दिया। चाहे जब बिजली काटना, नक्शा पास करने में वसूली, पार्षदों की लूट जैसे मुद्दे भी अब सोशल मीडिया पर मुखरता से वो ही तबका उठा रहा है, जो एकछत्र भाजपाई राज स्थापित करने में सबसे आगे है। छावनी के बाद ये ही वर्ग सरकार को चैलेंज कर रहा है कि है 25-30 साल से सत्ता में होने के बाद भी कोई माई का लाल, जो चंदन नगर से आगे सड़क बना दे..?

नायबसिंह सैनी के साथ मुख्यमंत्री की तुलना...सोशल मीडिया पर हमारे मुख्यमंत्री की तुलना हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव, गुजरात के भूपेंद्र पटेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के साथ की जा रही है।

इन मुख्यमंत्रियों के विषय में लिखा जा रहा है कि ये सब के सब सिर्फ कुर्सी संभालते दिख रहे हैं, जमीन पर आग बनकर उतरते नहीं, जबकि योगी आदित्यनाथ, हेमंत विश्वकर्मा, पुष्करसिंह धामी, रेखा गुप्ता और अब शुभेंदु अधिकारी ने बताया दिया कि कानून सिर्फ किताबों का हिस्सा नहीं, सड़क पर भी दिखाई देना चाहिए।

हमारे मुख्यमंत्री को ये ‘ठंडे गार’ होने का तंज हिंदुत्व के दम पर सत्ता में आने के नाम पर मिला है कि ये हिंदुओं के वोट से बने सीएम नजर ही नहीं आते।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 11 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 11 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 12 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 13 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 13 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 14 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 14 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!