इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव: ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/भुवनेश्वर।
2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी ने आज राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति की एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही वह ओडिशा में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
इंदौर की रहने वाली अनन्या सेवानिवृत आईएएस आशुतोष अवस्थी की सुपुत्री हैं। अनन्या राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल (एनएलआईयू) की ग्रेजुएट हैं। लोक भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राज्यपाल कंभमपति ने अनन्या अवस्थी का उनकी नई जिम्मेदारी के लिए स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अपनी नियुक्ति से पहले अवस्थी कटक अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप मीणा का स्थान लिया, जो इससे पहले राज्यपाल के पुलिस एडीसी के रूप में सेवा दे रहे थे। लोक भवन के अनुसार ओडिशा के राज्यपाल की पुलिस एडीसी बनने वाली पहली महिला अधिकारी के रूप में अवस्थी की नियुक्ति सार्वजनिक सेवा में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
राज्यपाल की सहायता के लिए दो एड-डी-कैंप नियुक्त होते हैं। एक भारतीय नौसेना से और दूसरा ओडिशा पुलिस से। अनन्या अवस्थी पुलिस एडीसी के रूप में कार्य करेंगी, जबकि लेफ्टिनेंट हर्षित देव नौसेना एडीसी के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। एडीसी की भूमिका राज्यपाल को आधिकारिक कार्यक्रमों, औपचारिक समारोहों और अन्य प्रोटोकॉल संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने की होती है।
नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में अवस्थी ने कहा- मैं राज्यपाल और ओडिशा सरकार का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे राज्यपाल की पहली महिला एडीसी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया। पेशेवर रूप से यह जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण पद है, जो मुझे बहुत अनुभव प्रदान करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी की सेवा करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि मैं राज्यपाल की पहली महिला एडीसी हूं। मुझे विश्वास है कि यह कई महिलाओं और युवा लड़कियों को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आने और अपने सपनों को बिना किसी डर के पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।
संबंधित समाचार

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!