खबर
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!: मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 4:50 pm
शेयर करें:
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की स्कीम 171 से परेशान करीब 6 हजार प्लॉटधारकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले 33 साल से अपनी जमीन को स्कीम से मुक्त कराने की मांग कर रहे प्लॉटधारकों ने 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में चर्चा होने और जल्द निर्णय की उम्मीद के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया है।

प्लॉटधारकों को उम्मीद है कि सरकार जल्द उनकी मांग पर फैसला लेगी और उन्हें स्कीम से मुक्ति मिल सकेगी। हालांकि, अभी तक स्कीम 171 को लेकर अंतिम निर्णय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

तबादले से पहले सीईओ ने भोपाल में रखी बात
स्कीम 171 से प्रभावित प्लॉटधारकों ने इससे पहले भी पिछले महीने आंदोलन किया था। उस समय अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि एक महीने के भीतर आईडीए बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बावजूद मांग पर फैसला नहीं होने से प्लॉटधारकों ने दोबारा आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी थी।

इसी बीच मंगलवार को आईडीए के तत्कालीन सीईओ परीक्षित झाड़े भोपाल पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के सामने मामले की स्थिति रखी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक भी प्लॉटधारकों की समस्या पहुंचाई गई। इसके बाद जल्द निर्णय होने की उम्मीद जगी।

बुधवार रात परीक्षित झाड़े का तबादला शाजापुर कलेक्टर के पद पर कर दिया गया। ऐसे में अब प्लॉटधारकों को सरकार के अगले कदम का इंतजार है।

विधायक महेंद्र हार्डिया की बैठक के बाद आंदोलन टला
इस मामले में विधायक महेंद्र हार्डिया ने आईडीए के तत्कालीन सीईओ परीक्षित झाड़े और प्लॉटधारक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में बताया गया कि भोपाल में इस मामले पर जल्द निर्णय हो सकता है। इसके बाद प्लॉटधारक संघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री के इंदौर आने पर उनसे मुलाकात की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर भी मुख्यमंत्री से मिलेगा। हार्डिया ने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्लॉटधारकों को राहत मिलेगी।

5.89 करोड़ रुपए जमा, फिर भी स्कीम से मुक्ति का इंतजार
प्लॉटधारकों के मुताबिक, स्कीम से मुक्ति की प्रक्रिया के तहत अक्टूबर 2024 में 5.89 करोड़ रुपए की राशि जमा कराने के लिए ड्राफ्ट जारी किया गया था। इसके बाद दिसंबर में राशि भी जमा कर दी गई। इसके बावजूद स्कीम से मुक्ति का मामला अब तक लंबित है।

इससे 13 गृह निर्माण संस्थाओं के साथ निजी भूमि स्वामी भी प्रभावित हैं। करीब 6 हजार प्लॉटधारक लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये 13 गृह निर्माण संस्थाएं प्रभावित
स्कीम 171 से प्रभावित संस्थाओं में देवी अहिल्या श्रमिक, न्याय विभाग कर्मचारी, इंदौर विकास गृह निर्माण, मजदूर पंचायत, लक्ष्मण, सूर्या, मारुति, सन्नी को-ऑपरेटिव हाउसिंग, रजत, त्रिशाला, संजना, श्रीकृपा और अप्सरा गृह निर्माण संस्थाएं शामिल हैं।

फिलहाल आंदोलन स्थगित होने के बाद प्लॉटधारकों की निगाहें मुख्यमंत्री के संभावित निर्णय पर टिकी हैं। यदि सरकार की ओर से जल्द फैसला नहीं होता है, तो आंदोलन को लेकर संघ आगे की रणनीति तय कर सकता है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

14 minutes ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

28 minutes ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

38 minutes ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 1 hour ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 2 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 2 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 2 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 2 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 2 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 2 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 3 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 3 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 3 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!