खबर
Top News

सुप्रीम कोर्ट से इस नेता को मिली राहत: विजयपुर सीट से विधायक बने रहेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मार्च 2026, 11:45 am
शेयर करें:
सुप्रीम कोर्ट से इस नेता को मिली राहत

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली, भोपाल।
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मल्होत्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पक्ष रखा, जिसके बाद अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की।

कोर्ट की दो बड़ी शर्तें
हालांकि कोर्ट ने मल्होत्रा को विधायक बने रहने की अनुमति दी है, लेकिन अंतिम फैसले तक कुछ अहम प्रतिबंध लागू रहेंगे।
मतदान पर रोक: वे राज्यसभा चुनाव सहित किसी भी विधायी प्रक्रिया में वोट नहीं कर सकेंगे।
वेतन-भत्ते स्थगित: अंतिम निर्णय आने तक उन्हें विधायक के रूप में वेतन और भत्ते नहीं मिलेंगे।

क्या है पूरा विवाद?
विजयपुर सीट के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में रामनिवास रावत को निर्वाचित विधायक घोषित कर दिया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। अब इस मामले की अगली विस्तृत सुनवाई 23 जुलाई को तय की गई है।

पहले क्या हुआ था?
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त करते हुए रावत को विधायक घोषित किया था। साथ ही मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसी अवधि में उन्होंने सर्वोच्च अदालत का रुख किया और स्टे हासिल किया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
मुकेश मल्होत्रा पहले भाजपा से जुड़े रहे, लेकिन 2023 चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी। बाद में 2 मई 2024 को उन्होंने कांग्रेस जॉइन की, जहां प्रियंका गांधी की सभा में उन्होंने सदस्यता ली।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे थे
विधानसभा चुनाव 2023 में वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे और क्षेत्र के आदिवासी मतदाताओं का उन्हें व्यापक समर्थन मिला था। विजयपुर क्षेत्र में सहारिया आदिवासी समुदाय के बड़ी संख्या में वोट होने के चलते यह सीट राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

33 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

38 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 1 hour ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 2 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!