ये होल शटर में नहीं सिस्टम में है: दुकान बंद होने के बाद शराब मंगाते पुलिसकर्मी भी वीडियो में कैद; क्यूआर कोड से पेमेंट लेकर खुलेआम नियमों की धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

बंद दुकान के छेद से बिक रही शराब; अग्रसेन चौराहा शराब दुकान पर रातभर चलता रहा अवैध कारोबार
शटर के होल से शराब लेते हुए लोग...
आधी रात को बेखौफ होकर शराब खरीदती युवतियां
बंद दुकान से शराब खरीदकर पुलिसकर्मी को देते हुए...
शराब ठेकेदार खड़े होकर खुद करवा रहा शटर में छेद...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब माफियाओं और जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत का चौंकाने वाला खेल सामने आया है। निर्धारित समय पर दुकान बंद होने के बावजूद अग्रसेन चौराहा स्थित शराब दुकान से देर रात तक खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह कि इस पूरे गोरखधंधे का वीडियो सामने आया, जिसमें बंद शटर में बनाए गए एक छोटे-से होल से ग्राहकों को शराब दी जा रही है।
खुलासा फर्स्ट को एक जागरूक पाठक द्वारा उपलब्ध कराए गए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रात में दुकान बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर आसानी से शराब खरीद रहे हैं।
शराब बेचने का यह तरीका इतना सेट और संगठित है कि ग्राहकों से सिर्फ नकद ही नहीं, बल्कि क्यूआर कोड स्कैन करवाकर ऑनलाइन पेमेंट भी लिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सुबह तय समय से पहले और रात में दुकान बंद होने के बाद अवैध शराब बेचने के लिए खुद ठेकेदार ने शटर में विशेष रूप से होल बनवाया है, ताकि बाहर से दुकान बंद दिखे और अंदर से धंधा चलता रहे।
वीडियो में पुलिस की रात्रि गश्त का भी खुलासा हो रहा है। एक पुलिसकर्मी बाइक पर मौके पर पहुंचा और बाइक से उतरे बिना ही एक व्यक्ति को इशारा किया।
इसके बाद वह व्यक्ति दुकान के शटर में बने होल तक जाकर देसी शराब के दो क्वार्टर लेकर पुलिसकर्मी को देता नजर आ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त शराब दुकान का ठेका हिमालय ट्रेडर्स के नाम से संचालित हो रहा है। इलाके में चर्चा है कि दुकान पर देर रात तक अवैध शराब बिक्री कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह रोज का खेल बन चुका है।
आबकारी विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग की भूमिका पर खड़ा हो रहा है। अवैध शराब बिक्री रोकने और नियमों का पालन करवाने का दावा करने वाला आबकारी विभाग आखिर इस पूरे खेल से अनजान कैसे बना हुआ है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस भी इस पूरे मामले से पूरी तरह वाकिफ है, लेकिन कार्रवाई के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि इसके एवज में थाने तक हर महीने मोटी बंदी पहुंचाई जाती है।
इसीलिए अवैध शराब बिक्री पर कोई सख्ती नहीं होती। शटर में छेद कर शराब बेचने का यह खेल अब सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाने तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!