इस कांग्रेस नेता को अब छोड़ना होगा एक पद: किस पूर्व मुख्यमंत्री ने कही-‘एक व्यक्ति-एक पद’ की बात; प्रदेश प्रभारी से क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे पर ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के नियम को लेकर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से इस नियम को लागू करने की बात कही है, जिसके बाद चौकसे की दोनों में से एक कुर्सी जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
चिंटू चौकसे वर्तमान में दो अहम पदों पर
दरअसल, चिंटू चौकसे वर्तमान में दो अहम पदों शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पर काबिज हैं। दिग्विजय सिंह का मानना है कि संगठन में संतुलन और अवसर के लिए ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का सिद्धांत लागू होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में प्रभारी हरीश चौधरी से भी चर्चा की है और चौकसे को एक पद छोड़ने की सलाह दी है।
लंच मीटिंग में उठा मुद्दा, फिर खुलकर सामने आई नाराजगी
हाल ही में इंदौर दौरे पर आए दिग्विजय सिंह रविवार को पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के निवास पर लंच के लिए पहुंचे थे। यहां मौजूद नेताओं के बीच जब चिंटू चौकसे नजर नहीं आए, तो दिग्विजय सिंह ने उनके बारे में पूछताछ की। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि चौकसे से कई बार एक पद छोड़ने को कहा जा चुका है, लेकिन अब तक उन्होंने न तो इस्तीफा दिया और न ही लिखित आश्वासन दिया है।
कई बार कर चुके चर्चा
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वे चौकसे से 6-7 बार इस विषय पर चर्चा कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने यह विकल्प भी दिया कि चौकसे अपने भरोसेमंद किसी व्यक्ति को दूसरा पद सौंप सकते हैं, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पुराना विवाद भी बना दबाव का कारण
चौकसे और दिग्विजय सिंह के बीच पहले भी मतभेद सामने आ चुके हैं। विशेष रूप से राजू भदौरिया को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा था। दिग्विजय सिंह द्वारा भदौरिया को फटकार लगाए जाने के बाद चौकसे की नाराजगी खुलकर सामने आई थी। उस समय एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें चौकसे ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
दोनों के बीच तनातनी हुई थी
इसके अलावा, शीतला माता बाजार के दौरे को लेकर भी दोनों के बीच तनातनी हुई थी। चौकसे ने उस दौरे को गैर-आधिकारिक बताते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उसमें शामिल न होने की सलाह दी थी। यहां तक कि उन्होंने पार्टी दफ्तर गांधी भवन में यह तक कह दिया था कि कोई भी राष्ट्रीय नेता बिना शहराध्यक्ष को सूचना दिए दौरा नहीं कर सकता।
बाद में सुलह, लेकिन अब फिर बढ़ी सियासी सरगर्मी
हालांकि, बाद में चिंटू चौकसे ने अपने बयान पर खेद जताया और भोपाल जाकर दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर विवाद को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद दिग्विजय सिंह के अगले इंदौर दौरे में वे उनके साथ भी नजर आए थे।
फिलहाल, ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के मुद्दे ने कांग्रेस संगठन के भीतर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या निर्णय लेता है और क्या चिंटू चौकसे स्वेच्छा से कोई एक पद छोड़ते हैं या संगठनात्मक स्तर पर कोई बड़ा फैसला लिया जाता है।
संबंधित समाचार

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!