चोरी की चार बाइक-स्कूटी के साथ चोर गिरफ्तार: 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चढ़ा हत्थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार जूनी इंदौर क्षेत्र में एक माह से अलग-अलग स्थानों से स्कूटी और बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीआई अनिल गुप्ता ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश तेज की गई। इसी बीच 27 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि देवश्री टॉकीज के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में एक्टिवा बेचने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल उर्फ बहरा (27) निवासी बीके हरिजन कॉलोनी बताया। आरोपी के पास से वाहन के दस्तावेज नहीं होने पर जांच की गई, जिसमें वाहन चोरी का निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चार दो पहिया वाहन चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने सभी चोरी के वाहन बरामद कर लिए हैं।
14 आपराधिक मामले पहले से दर्ज- टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक आरोपी विशाल पर इंदौर के विभिन्न थानों में पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ जूनी इंदौर थाने में अलग-अलग प्रकरणों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में प्र.आर. किशोर सोनगरा, मुकेश, धर्मेंद्र और आरक्षक श्याम की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

कोटा से पकड़े गए सराफा कारोबारी:अब खुलेगा गोल्ड तस्करी का नेटवर्क; 3 किलो विदेशी सोने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती:फिर करने लगा ब्लैकमेल; वारिश उर्फ वीरू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज

मोमोज में इल्लियां:ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत; रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती स्वीकारने के बजाय की बदतमीजी

नेपाल में फिर मंडराया तबाही का खतरा:भूस्खलन से बनीं 2 झीलें; 2,500 लोग लापता, 320 भारतीय शामिल

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!