नकली छोड़ असली जेवर ले उड़े: 48 घंटे बाद एफआईआर; जानकार चोर का कारनामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम श्रेत्र के कालानी नगर क्षेत्र में हुई एक बड़ी और सुनियोजित चोरी ने न सिर्फ दहशत फैला दी है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां के यश मंगल के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 12 लाख रुपए नकद, डेढ़ सौ ग्राम सोना व लगभग 750 ग्राम चांदी पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि चोरों ने जिस सटीकता और समझदारी से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें घर की पूरी अंदरूनी जानकारी थी।
जानकारी के मुताबिक, कालानी नगर स्थित मकान नंबर 521 में रहने वाला यश मंगल का परिवार भोपाल में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर में ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर था। रविवार शाम जब परिवार वापस लौटा तो बाहर से घर पूरी तरह सुरक्षित नजर आया, लेकिन अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।
अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी व कीमती जेवर गायब थे।पीड़ित परिवार के अनुसार, घर में सिर्फ यश मंगल, उनकी मां और पत्नी ही रहते हैं, ऐसे में घर के भीतर क्या कहां रखा है, इसकी जानकारी बहुत सीमित लोगों को ही हो सकती है। यही वजह है कि इस पूरी वारदात को ‘इनसाइड जॉब’ मानकर देखा जा रहा है।
चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बजाय डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर उसे खोला। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि उन्हें चाबी रखने की जगह तक की जानकारी थी।
घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने सीधे उस अलमारी को निशाना बनाया, जहां असली सोने-चांदी के जेवर और बड़ी नकदी रखी हुई थी।
केवल आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 10-20 के नोट छोड़ गए
कई बार काटे थाने के चक्कर, अफसर की शिकायत- पीड़ित यश मंगल ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। उन्हें लगभग 48 घंटे तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान वे लगातार थाने के चक्कर काटते रहे और मदद की गुहार लगाते रहे।
आखिरकार काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।इस देरी ने स्थानीय लोगों में नाराजगी भी पैदा कर दी है। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो शायद चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती थी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस घर के परिचितों और नजदीकी लोगों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है।
यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि शहर में अब चोर सिर्फ मौके का इंतजार नहीं करते, बल्कि पूरी जानकारी और योजना के साथ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!