आज से बदल गए ये 6 नियम: सिगरेट-गैस हुई इतनी महंगी; फास्टैग में मिली राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नए महीने की शुरुआत आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधे असर डालने वाले बदलावों के साथ हुई है। 1 फरवरी से कुल 6 बड़े नियम बदले हैं, जिनका असर तंबाकू उत्पादों, गैस सिलेंडर, फास्टैग, लोन, हवाई सफर और प्रॉपर्टी रजिस्ट्री तक देखने को मिलेगा।
सिगरेट-तंबाकू पर टैक्स बढ़ा
अब सिगरेट, गुटखा, खैनी और पान मसाला जैसे तंबाकू उत्पाद पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं। इन पर 40% GST लागू कर दिया गया है और अलग-अलग लंबाई की सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी।
एक्साइज ड्यूटी फैक्ट्री स्तर पर जुड़ने और उसके ऊपर GST लगने से टैक्स पर टैक्स की स्थिति बन रही है। नतीजतन बाजार में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतें 15% से 40% तक बढ़ सकती हैं। हालांकि बीड़ी पीने वालों को राहत देते हुए GST घटाकर 18% कर दिया गया है।
फास्टैग के लिए अब KYV वेरिफिकेशन जरूरी नहीं
नई कार, जीप और वैन के लिए अब फास्टैग बनवाते समय KYV (नो योर व्हीकल) प्रक्रिया नहीं करनी होगी। NHAI के इस फैसले से वाहन मालिकों को बार-बार दस्तावेज सत्यापन की परेशानी से राहत मिलेगी। अब केवल शिकायत मिलने पर ही KYV जांच की जाएगी, सामान्य स्थिति में फास्टैग वैध माना जाएगा।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों पर असर डालने वाला फैसला—19 किलो का कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹1740.50 और चेन्नई में ₹1899.50 हो गई है। इससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
RBI की बैठक से EMI घटने की उम्मीद
RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 4 से 6 फरवरी तक चलेगी। उम्मीद है कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI कम हो सकती है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
एविएशन फ्यूल सस्ता
तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम करीब 1000 रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में कीमत अब ₹91,393 प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और आने वाले दिनों में हवाई टिकट सस्ते होने की संभावना है।
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए आधार अनिवार्य
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 1 फरवरी 2026 से संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है। अब खरीदार, विक्रेता और गवाहों को रजिस्ट्री के समय बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।
सरकार का मकसद जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और बेनामी संपत्तियों पर रोक लगाना है। इसे आगे चलकर पूरे देश में लागू करने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!