ट्विशा-समर्थ के बीच था कोई और वो: पति-पत्नी करते थे केमिकल का नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु के बहुचर्चित मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। सीबीआई को पता लगा है कि पति-पत्नी के बीच एक तीसरा व्यक्ति भी था।
सूत्रों के अनुसार, किसी अमित नामक व्यक्ति का दखल उनकी जिंदगी में था। यह तथ्य सामने आने के बाद सीबीआई की जांच इस दिशा में केंद्रित हो गई है।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई को पता चला है ट्विशा की प्रेग्नेंसी को लेकर समर्थ को शंका थी। उसके द्वारा प्रश्न भी उठाए गए थे। बताया जा रहा है पूछताछ में ट्विशा के आरोपित पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि वह सुरक्षित संबंध बनाता था, इसलिए बच्चा उसका नहीं हो सकता, तभी से दोनों में विवाद बढ़ा।
पति-पत्नी केमिकल नशा करते थे: जांच में यह भी सामने आया है पति-पत्नी केमिकल नशा करते थे, इसलिए डॉक्टर ने गर्भपात का सुझाव दिया था।
कारण गर्भस्थ शिशु पर गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका थी। सीबीआई त्विषा का उपचार करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी।
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को भी सीबीआई कार्यालय में आरोपित सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ से अलग-अलग पूछताछ की।
शुरुआती प्रश्न पहले दिन की घटना से जुड़े रहे। गिरिबाला से पूछा गया कि आपने समर्थ को क्यों भगाया था तो उनका जवाब था कि वह नशे में था, इसलिए मैं डर गई थी।
12 मई को त्विषा का शव भोपाल में कटारा हिल्स स्थित उनकी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
आरक्षक की वीडियोग्राफी अहम
ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई अब तक केस डायरी और शुरुआती जांच में खामियों को लेकर भोपाल की कटारा हिल्स थाना पुलिस से लेकर जांच अधिकारी रहे एसीपी तक को कई बार फटकार लगा चुकी है, लेकिन इसी थाने में कार्यरत एक आरक्षक की सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली ने एजेंसी की जांच को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया है।
ट्विशा की मौत के बाद भोपाल एम्स अस्पताल से लौटकर पुलिस टीम जब पहली बार गिरिबाला और समर्थ के साथ घर पहुंची थी, तब आरक्षक राघवेंद्र ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की थी। करीब 34 मिनट की इस वीडियोग्राफी को सीबीआई ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लिया है।
वीडियो से एजेंसी को घटनास्थल की वास्तविक स्थिति समझने और कई तथ्यों के सत्यापन में मदद मिली। जांच के दौरान इसकी उपयोगिता को देखते हुए सीबीआइ अधिकारियों ने आरक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!