हॉस्टल में उत्पात मचाना पड़ गया भारी: अभिभावकों को किया तलब; दोषी छात्रों का परिणाम फिलहाल रोका, मिली ऐसी सजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के रामानुजन छात्रावास में अर्धनग्न होकर डांस करने और जमकर तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषी छात्रों को 25 हजार रुपए की पेनाल्टी जमा करने के बाद ही उनका परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में चिन्हित किए गए 17 छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया है। अब तक पांच छात्रों के माता-पिता प्रशासन से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि केवल एक छात्र ने निर्धारित 25 हजार रुपए का जुर्माना जमा किया है।
पेनाल्टी जमा करने के बाद ही मिलेगा रिजल्ट
IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि छात्रावास में हुई घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर दोषी छात्रों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्र निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं करेंगे, तब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम अनुशासन बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जून में कराई जाएगी शेष परीक्षा
घटना में शामिल अधिकांश छात्र अंतिम वर्ष के हैं। उत्पात के बाद इन छात्रों को कुछ विषयों की परीक्षा देने से भी रोक दिया गया था। अब विश्वविद्यालय प्रबंधन जून के मध्य, यानी 15 जून के आसपास इन छात्रों की शेष परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।
परीक्षा आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार जुर्माना, परिणाम रोकने और परीक्षा स्थगित करने जैसे सभी निर्णय जांच समिति की अनुशंसा पर लिए गए हैं।
हॉस्टल में मचाया था जमकर उत्पात
गौरतलब है कि IET के रामानुजन छात्रावास में रहने वाले फाइनल ईयर के कुछ छात्रों ने कुछ दिन पहले जमकर हंगामा किया था। वायरल वीडियो में छात्र अर्धनग्न अवस्था में डांस करते दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने छात्रावास की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया था।
छात्रों ने हॉस्टल की टेबल-कुर्सियां, पानी की टंकियां और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए थे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और वीडियो के आधार पर 17 छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई।
माफी मांग चुके हैं छात्र
घटना के वीडियो वायरल होने के बाद छात्रावास के कुछ छात्रों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए एक संदेश भी है कि संस्थान की गरिमा और सार्वजनिक संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!