खबर
Top News

शुक्र है, फख्र है, सुकून है: गद्‌गद् हुई भोजशाला; धन्य हुई धारा नगरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 1:04 pm
शेयर करें:
शुक्र है, फख्र है, सुकून है

सदियों बाद जुम्मे पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हुई अखंड पूजा-अर्चना

धार में निर्विघ्न हुई अखंड पूजा, जुम्मे की नमाज मस्जिदों में हुई मुकम्मल, कड़े रहे सुरक्षा बंदोबस्त

हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहली अखंड पूजा हुई, मां वाग्देवी की प्रतिकृति के हुए दर्शन, हवन हुआ

लंदन से पहले ग्वालियर से वाग्देवी की प्रतिकृति वाली प्रतिमा लाने की मांग हुई बुलंद

अब भोजशाला के अंदर बनी विवादित संरचना हटाने पर अड़े श्रद्धालु, पुरातत्व विभाग से मांग

आरएसएस प्रचारक से संत बने आंदोलन के मुख्य किरदार नवलकिशोर से आज मिलेंगे याचिकाकर्ता

धार के मुसलमानों ने पहली बार भोजशाला में नहीं पढ़ी नमाज, काली पट्टी बांधकर मस्जिदों में हुई

पुलिस कप्तान के ‘सिंघम अवतार’ व कलेक्टर की संजीदगी से पूरे दिन धार में बनी रही शांति

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्र है, अब भोजशाला मुकम्मल रूप से हिंदुओं की हुई, सनातन मतावलंबियों की हुई। फख्र है कि हिंदू समाज ने अपने मानबिंदु के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। सदियों तक संघर्ष किया। पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत को जेहन में रखा।

न समाज रुका, न थमा, न डरा, न डिगा। गर्व है हिंदू एकता पर। सुकून है अब, हर मंगलवार ही नहीं हर शुक्रवार भी भोजशाला के द्वार हिंदुओं के लिए पूरे दिन खुले रहेंगे। मां वाग्देवी के इस पुनीत आंगन में अब किसी भी अन्य इबादत के लिए जाजम नहीं बिछेगी।

सकून है, अब सिर्फ मंत्रोच्चार गूंजेंगे, यज्ञवेदी अग्नि ऋचाएं आलोकित करेगी। भजन होंगे, पूजन होगा और लगेंगे वाग्देवी मैया के जयकारे। अब भोजशाला व सनातन के बीच कोई बाधा नहीं होगी। अब पुलिस की लाठियां नहीं होंगी। न उपद्रव होगा, न पूजन के लिए संघर्ष।

न अब धारा नगरी छावनी बनेगी, न धार की सरजमीं आपसी वैमनस्य का कारण बनेगी। शुक्रवार को इसी सुकून के साथ भोजशाला पूरे दिन गद्‌गद् हुई और धन्य-धन्य हुई राजा भोज की नगरी। उम्मीद है अब हर शुक्रवार धार में शुक्र-शुभ-मंगल बना रहेगा।

तपती व चिलचिलाती गर्मी में भी धार में आस्था का सैलाब पूरे दिन एक समान बहता रहा। हाई कोर्ट के फैसले के बाद कल शुक्रवार को पहली अखंड पूजा का दिन था। मां वाग्देवी से लाड़ लड़ाने भक्तों का ऐसा तांता लगा कि भोजशाला का आंगन छोटा पड़ गया।

721 साल बाद भोजशाला में शुक्रवार के दिन हिंदुओं ने अपनी आराध्य देवी का पूजन किया। अन्यथा हर शुक्रवार यहां इबादत के लिए मुस्लिम समाज की जाजम बिछती थी। यदि शुक्रवार को वसंत पंचमी हो, तब भी यहां नमाज पढ़ी जाती थी।

इस दिन वसंत पंचमी होने पर सनातनी समाज का पूरा दिन इसी संघर्ष में बीतता था कि पूजन नहीं, कम से कम गर्भगृह के दर्शन तो कर लेने दीजिए। कल शुक्रवार को इस संघर्ष को स्थायी विराम मिल गया। पूरा दिन निष्कंटक पूजन, भजन, हवन, अर्चन हुआ।

भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए कारसेवक परिवारों को सम्मानित किया गया। याचिकाकर्ता आशीष गोयल, कुलदीप तिवारी, भारत रक्षा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश बिंजवे को भी भगवा अंगवस्त्र के साथ सम्मान दिया गया।

जिला कलेक्टर की संजीदगी व पुलिस कप्तान द्वारा गुरुवार को दिखाए गए ‘सिंघम अवतार’ के बाद शुक्रवार को धार में सब कुछ शांति से बीता। पूजन भी हुआ और तय वक्त पर नमाज भी हुई, लेकिन यह नमाज भोजशाला में नहीं, मुस्लिम समाज ने अपने-अपने इलाके की मस्जिदों व घरों में पढ़ी।

मुस्लिम समाज की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी खुले रहे। अल्पसंख्यक समाज ने समझदारी का परिचय दिया और धार सदर अब्दुल समद सहित तमाम लोगों ने कानून का साथ देकर नई मिसाल कायम की। कमाल मौला दरगाह पर सलाना जश्न भी सुकून से हुआ।

जिला प्रशासन ने किसी भी समुदाय का जमावड़ा नहीं होने दिया। भोजशाला उत्सव समिति की शोभायात्रा रद्द कर दी गई, ताकि आस्था का उत्सव सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा न बने। इसका असर दूसरे समुदाय पर अच्छा हुआ और दिन सुकून से बीता।

आज एक अन्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी व भारत रक्षा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश बिंजवे महेश्वर में नवलकिशोर शर्मा से मिलने जा रहे हैं। शर्मा धार जिले में संघ प्रचारक रहे हैं और भोजशाला मुक्ति आंदोलन के प्रमुख किरदार थे। वे अब संन्यासी के रूप में महेश्वर हैं।

शाम 7 बजे अकस्मात बने तनाव के हालातआमने-सामने नारेबाजी
शाम 7 बजे जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ कि अब परिसर खाली कीजिए, उसी वक्त तनाव के हालात बन गए। दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। एक पक्ष भोजशाला से लौट रहा था, दूसरा दरगाह पर जमा हुआ था। दरगाह तक जाने का रास्ता कल बंद था।

लिहाजा घूमकर जाना पड़ा। शाम को दरगाह परिसर व ऊंचाई पर खड़े हो हुजूम भोजशाला की तरफ जब देख रहा था, तब ही पूजन कर लौटते लोगों की तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई- काशी, मथुरा, भोजशाला... पूर्ण विजय संकल्प हमारा।

भोजशाला तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी हैं...। तुरंत सुरक्षा बलों ने स्थिति को कंट्रोल किया। इस काम में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई और थोड़ी देर की तनातनी के बाद तनाव खत्म हो गया।

भोजशाला से मेहराब, आयत, सिंहासन हटाने की मांग
कल जब भोजशाला में बड़ी संख्या में लोग पूजन पर पहुंचे तो उन्होंने परिसर में एक स्थान पर ऊंची सिंहासन जैसी संरचना व मेहराब को हटाने की मांग की। बताते हैं कि इसी ऊंचाई से नमाज पढ़वाई जाती थी।

इस स्थान के आसपास बनी मेहराब और वहां उर्दू भाषा में लिखी कुछ आयतों को लेकर भी लोगों का रोष सामने आया। भोज उत्सव समिति से जुड़े लोगों का कहना था कि कोर्ट के फैसले के बाद ये साफ हो गया है कि भोजशाला मंदिर है, तो फिर मंदिर के स्वरूप को बदलने के प्रयास वाली संरचना अब आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया को हटाना चाहिए।

लंदन से पहले ग्वालियर में रखी मां वाग्देवी प्रतिमा लाने की मांग

भोजशाला में स्थापित मां वाग्देवी का मूल विग्रह तो लंदन के संग्रहालय में है, लेकिन जब भोजशाला मुक्ति आंदोलन चरम पर था, तब मूल विग्रह की हूबहू प्रतिकृति बनवाने का काम शुरू हुआ था।

आंदोलन के अगुआकार व आरएसएस के जिला प्रचारक नवलकिशोर शर्मा ने धार के नागरिकों के साथ इसकी पहल की थी। ये प्रतिकृति साढ़े 3 टन वजनी है और अष्टधातु से बनी हुई है।

बताते हैं मूर्ति बनकर तैयार है, लेकिन वह धार आती, उसके पहले ही आंदोलन की दशा व दिशा बदल गई और जनांदोलन में बिखराव हो गया। सरकारी हस्तक्षेप बढ़ गया और अष्टधातु की वह प्रतिमा ग्वालियर में ही अटक गई।

अब कल ये मांग भी बुलंद हुई कि लंदन से पहले ग्वालियर में बनी प्रतिमा लाई जाए। चूंकि लंदन की प्रतिमा खंडित है और सनातन धर्म में खंडित मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा व पूजन नहीं होता।

संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

10 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

25 minutes ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

35 minutes ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

43 minutes ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 1 hour ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 1 hour ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 1 hour ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 2 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 2 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!