तब केंद्र सरकार की लापरवाही का खुलासा किया था मेयरपुत्र ने: वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री के सामने जमकर लिया था आड़े हाथों
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं है। इस मौके पर ये जानना दिलचस्प होगा कि सितंबर में एक कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुत्र संघमित्र ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का खुलासा किया था।
उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल उठाए थे। खास बात ये थी कि संघमित्र भार्गव ने प्रभावशाली तरीके से सामाजिक असर की भी चर्चा की।
4 सितंबर 2025 को यूनिवर्सिटी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत तमाम मंत्री और अन्य नेता मौजूद थे। उनके सामने ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुत्र संघमित्र ने डेली कॉलेज की ओर से बोलते हुए निर्भयसिंह पटेल स्मृति स्पर्धा में केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
उन्होंने बुलेट ट्रेन सहित योजनाओं में वादाखिलाफी की बात कही। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को वादाखिलाफी बताया और सत्ता को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा करोड़ों रुपए खर्च हो गए, जमीन अधिग्रहण में घोटाले हो गए, लेकिन बुलेट ट्रेन सरकार की पीपीटी से बाहर नहीं आ पा रही है।
सरकार कहती है कि कवच सिस्टम से रेल हादसे कम हो जाएंगे, लेकिन पिछले 10 साल में करीब 20 हजार लोगों ने रेल हादसों में अपनी जान गंवाई है। जब रेल पटरी से उतरती और डिब्बे टूटते हैं, तो सिर्फ डिब्बे ही नहीं टूटते, बल्कि एक मां की गोद सूनी हो जाती है। किसी बच्चे का भविष्य अंधकार में चला जाता है।
संघमित्र ने अपने भाषण में कहा था रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की बात होती है। सरकार कहती है 400 स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बनाएंगे, लेकिन बनते हैं सिर्फ 20। सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास, लेकिन रेलवे में हो रहा है दलाल का साथ, जनता का विनाश।
उनका भाषण हालांकि वाद-विवाद स्पर्धा का हिस्सा था, लेकिन काफी तल्ख रहा। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब माइक पर आए तो उन्होंने अपने ही अंदाज में महापौर पर हलकी-फुलकी चुटकी लेते हुए माहौल को हलका कर दिया। उन्होंने कहा- भतीजा अच्छा बोला।
यही तो देश के लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। लोकतंत्र में सभी को बोलने का हक है, लेकिन मैं संघमित्र के कुछ विषय जरूर सुधरवाऊंगा। संघमित्र का ये वीडियो तब काफी चर्चित हुआ था और इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। कांग्रेस के नेताओं ने भी इसे खूब शेयर किया।
सच साबित हुई संघमित्र की बात...
भागीरथपुरा कांड में 20 लोग मौत की नींद सो चुके हैं और 200 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती हैं। व्यवस्था की खामियों और नेताओं के खोखले वादों का खुलासा हो चुका है, जिसकी चर्चा संघमित्र ने की थी।
संबंधित समाचार
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!