खबर
Top News

नवग्रह जिनालय में चोरी का खुलासा: 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने महिला सहित चार को धरदबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
नवग्रह जिनालय में चोरी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा परिसर के श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चांदी की मूर्तियां, कलश, अष्टधातु की मूर्ति और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त मशरुका की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक 3 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की थी। फरियादी अनुराग वैध की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत ने तीन टीमें बनाई गईं, जिनमें से दो को अन्य राज्यों में भी रवाना किया गया।

घटनास्थल से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पुराने नकबजनी के आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया।

लंबे विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही और ललितसिंह चौहान 23 निवासी खाटफुट फाटा थाना बड़वाह, विशाल केवट 26 निवासी आमपुरा तहसील महेश्वर, ओमप्रकाश चौहान 21 निवासी जगतपुरा बड़वाह जिला खरगोन और गीता बाई मकवाना 55 निवासी ग्राम मोरद मरीमाता टेकरा तेजाजी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से दो चांदी की मूर्तियां, जिनका वजन करीब एक किलो है, एक 6 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति, चांदी के चार कलश और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। अन्य आरोपियों और बाकी मशरुका की तलाश में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने में मल्हारगंज और तेजाजी नगर पुलिस की मुख्य भूमिका रही।

गैंग में एक दर्जन बदमाश: महाराष्ट्र, गुजरात तक चोरी
गैंग में करीब एक दर्जन बदमाश हैं जिनमें 4 से 5 महिलाओं सहित महाराष्ट्र, गुजरात के लोग भी शामिल हैं। खास बात यह गैंग मंदिरों और महंगे घरों को ही निशाना बनाती है। महिलाएं क्षेत्र में रेकी करती हैं फिर उसी के आसपास मजदूरी करती हैं। अच्छे से रेकी के बाद गैंग के बाकी सदस्यों को बुलाती हैं।

जमीन में गाड़ते हैं माल
गैंग चोरी माल दो माह के लिए गाड़ देती थी। मामला ठंडा होने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात के साथियों की मदद से ठिकाने लगाती थी। जांच में यह भी सामने आया पकड़ाए आरोपी महाराष्ट्र में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं जिसके चलते वहां पर भी केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने के साथ उनसे अन्य चोरी, लूट, डकैती की जानकारी जुटा रही है साथ ही इनके करीब आधा दर्जन फरार साथियों की तलाश भी की जा रही हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 1 hour ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 2 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 2 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 4 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 4 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 4 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 4 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!