पत्नी चीखती रही, पति पिटता रहा: पुलिस मूकदर्शक बनी रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुद को सैन्यकर्मी बताने वाले नशे में धुत युवकों को सिखाया सबक, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार भाग निकले, एक हुआ हिट एंड रन का शिकार, डिवाइडर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, एयर बलून खुलने से बची जान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कबीटखेड़ी निवासी रिमझिम बारोसा महालक्ष्मी नगर मेले में बाउंसर का काम करती है। रात को पति शिखर उसे लेकर अपने घर के लिए निकला था।
वह बांबे हॉस्पिटल चौराहे के पास पहुंचा था कि स्कीम 78 में कहीं से भरपूर नशा करते आ रहे कार सवार पांच युवक की कार 26बीएच 0109डी ने उन्हें कट मार दी।
इसी बात को लेकर उनकी कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई। रिमझिम ने ने विरोध किया तो युवकों ने उसे गालियां दी। उसके रंग-रूप को लेकर भी उलटी-सीधी बात कही।
हालांकि स्थिति को समझते हुए बारोसा दंपति ने वहां से जाना ही उचित समझा। दोनों सत्यसाईं चौराहे से होते हुए घर गोल्डन गेट होटल वाले रास्ते पर आगे बढ़े ही थे कि कार सवार युवक ने दंपति का रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि कार में सवार पांच युवकों ने शिखर और रिमझिम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान युवक खुद को सैन्यकर्मी बता रहे थे। इस दौरान कई लोग घटना का वीडियो भी बनाने लगे।
हंगामे की सूचना पर डॉयल-112 सवार सवार और बीट वाले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच चुके थे, लेकिन उन्हें युवकों का सैन्यकर्मी होने का पता चला तो वे दूर खड़े तमाशा देखते रहे।
इस बीच रिमझिम की चीख और मदद की पुकार सुनने के बा उनसे मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बारोसा दंपति को बचाने का प्रयास किया।
विवाद बढऩे पर भीड़ और नशे में धुत युवकों के बीच भी झड़प हो गई। लोगों में गुस्सा इतना था कि उन्होंने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। एक युवक का शर्ट फट गया तो उसने व उसके चार साथियों ने दौड़ लगा दी।
सभी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे वाले रास्ते पर भाग गए। वहीं, उनका एक साथी कार में बैठा और कार दौड़ाकर सत्यसाईं चौराहे की और भागा। कार में शराब, पानी की बोतलें, डिस्पोजल गिलास और नमकीन देख लोगों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने कार में तोडफ़ोड़ कर दी।
इस दौरान कार सवार युवक ने कई गाडिय़ों टक्कर मारते हुए जान बचाकर भागा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर चौराहे के ठीक पास डिवाइडर में जा घुसी।
एयर बलुन खुलने से कार चला रहे युवक की जान बच गई, लेकिन उसके सिर से खून बह रहा था।
हंगामे के बीच टीआई चंद्रकांत पटेल, एसीपी विजय नगर पराग सैनी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पहले थाने फिर मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।
बाद में क्रेन की मदद से कार को हटावाने के बाद उसे जब्त कर थाने पहुंचा दिया। टीआई चंद्रकांत पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पता लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक सैन्यकर्मी है या नहीं। संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पता चला है कि डिवाइडर से कार टकराने वाला युवक महू इंफेंट्री स्कूल का शिवम कुमार है।
कल रात शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ उसने इंदौर को शर्मसार कर दिया। थाने से 100-150 मीटर की दूरी पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता देखते हुए लोगों ने दंपति को पीटने वाले और खुद को सैन्यकर्मी बता रहे नशे में धुत युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
इस दौरान तीन तो आसपास की गलियों में भाग निकले, लेकिन एक बचने के लिए कार दौड़ाते हुए कुछ गाड़ियों को टक्कर मारकर डिवाइडर से जा भिड़ा।
सौभाग्य से कार के एयर बलून खुलने से उसकी जान बच गई। पुलिस उसे साथ ले गई और मेडिकल कराया। बाद में कार को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
ये गुंडागर्दी कर रहे हैं और जनता तमाशा देख रही है
जब नशेड़ी युवक शिखर से मारपीट कर रहे थे, तो लोगों ने पहली बार उसे बचाया। इसके बाद युवक भी जाने लगे, लेकिन शिखर और रिमझिम ने गुस्से में युवकों को कुछ कहा जिससे वह भड़क गए और गालियां देने लगा।
इस पर शिखर ने एक ईंट उठाकर उनकी कार की तरफ फेंक दी। इसके बाद तो युवकों को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शिखर को घसीटकर पीटा। इस दौरान शिखर की टी-शर्ट भी फट गई। ये देख रिमझिम ने भी एक ईंट उठा ली।
युवकों ने रिमझिम पर भी आरोप लगाया कि तूने कार पर पत्थर मारे। हालांकि रिमझिम ने इससे इनकार करते हुए युवकों को वहां से जाने और बदसलूकी नहीं करने को कहा। हालांकि युवक जाने को तैयार नहीं थे।
यह देख लोगों ने युवकों से कहा कि लेडीज से बदलसूकी मत करो। युवक कहने लगे कि वे कोई बदसलूकी नहीं कर रहे हैं, लेकिन लगातार गाली-गलौज करते रहे।
अंतत: रिमझिम ने लोगों को कहा कि ये लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और जनता खड़े होकर तमाशा देख रही है। आखिरकार जनता के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने युवकों पर हमला कर दिया।
एसीपी और टीआई पर भी भड़का लोगों का गुस्सा
प्रत्यक्षदर्शियों को अनुसार गोल्डन गेट होटल के सामने हुआ विवाद रात करीब 12.35 से 12.40 के बीच का है, जो कि करीब पौन घंटे तक चलता रहा। जब दंपति के साथ बदसलूकी और मारपीट हो रही थी।
लोगों ने वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को उन्हें बचाने को कहा, लेकिन वे मारे डर के दूर ही खड़े रहे। इसके बाद तो लोग खुद ही भड़क गए और मारपीट करने वाले नशेड़ी युवकों की धुनाई कर दी।
मारपीट के बाद जब टीआई और एसीपी विजय नगर मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पुलिसकर्मियों के मारपीट के दौरान हस्तक्षेप नहीं करने की बात को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई।
एसीपी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। ये भी पता चला है कि देर रात करीब 20-25 युवक विजय नगर थाने पहुंचे थे, जो कि घायल युवक को साथ ले गए, लेकिन पुलिस की उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!