आज ऐसा रह सकता है मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत; उमस ने किया बेचैन, लेकिन तापमान में गिरावट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौतपा के अंतिम दिनों में इंदौरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मई के आखिरी दिन शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।
खास बात यह रही कि यह पूरे मई महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत दी, हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण दिनभर उमस का असर बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप भी सामान्य रही, लेकिन गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया। विभाग ने सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।
मई के 20 दिन तापमान 40 डिग्री के पार
इस वर्ष मई महीने की शुरुआत 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई थी। पूरे महीने मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के दौरान 20 दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
नौतपा के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी और लू का असर रहा, लेकिन महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादलों की आवाजाही, आंधी और नमी बढ़ने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई।
उमस ने बढ़ाई परेशानी
हालांकि तापमान में कमी आई है, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से दिन और रात दोनों समय चिपचिपी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी नमी का असर बना रह सकता है।
जून में आमतौर पर कम होने लगती है गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज होने लगती हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। पिछले सात वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में इंदौर का अधिकतम तापमान 39.6 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।
वर्ष 2025 में जून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। हालांकि मानसून की दस्तक से पहले होने वाली आंधी, बादल और बारिश के कारण जून में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।
सामान्य तौर पर इंदौर की कुल वार्षिक वर्षा का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा जून महीने में ही दर्ज हो जाता है। पिछले वर्ष जून में शहर में करीब साढ़े पांच इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जिससे मौसम में काफी राहत मिली थी।
मौसम के कई रिकॉर्ड इंदौर के नाम
इंदौर में जून महीने के दौरान मौसम से जुड़े कई उल्लेखनीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वर्ष 1980 में जून महीने में 17 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई थी।
23 जून 2003 को मात्र 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 3 जून 1991 को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये आंकड़े बताते हैं कि जून का मौसम इंदौर में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सतना समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि इंदौर और आसपास के इलाकों में भी तापमान में कमी देखने को मिली।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में आंधी, बादल और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगेंगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!