शहर के इतने वार्डों का पानी पीने योग्य नहीं: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की इतने नमूनों की जांच रिपोर्ट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर अलग-अलग वार्डो से लिए पानी के सैंपल और उसकी रिपोर्ट जारी कर दी है। कमेटी ने इंदौर की सात विधानसभा क्षेत्रों के 29 वार्डों में इंदौर नगर निगम (IMC) और जल निगम द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की प्रयोगशाला जांच कराई है, जिसके नतीजों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
कुल 240 जल सैंपलों में से 98 प्रतिशत को अनुपयोगी घोषित किया गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पानी में E.Coli, कोलीफार्म बैक्टीरिया तथा क्लोराइड, सल्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज तत्व निर्धारित मानकों से कई गुना अधिक मात्रा में पाए गए हैं।
भागीरथपुरा में 22 मौतों के बाद शुरू हुई जांच
यह जांच अभियान एमपीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर और राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के दौरान भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 22 लोगों की मौत की घटना के संदर्भ में शुरू किया गया था। एमपीसीसी के महासचिव एवं इंदौर प्रभारी इंजीनियर संजीव सक्सेना के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ।
कैसे हुई जांच
3 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच कुल 26 दिनों तक चले इस अभियान में ISO 9001:2051 प्रमाणित सरकार-स्वीकृत प्रयोगशाला यूनीग्लोब एनालिटिका प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने एक मोबाइल जल रथ के जरिए सैंपल संग्रह किया।
सुबह 6:30 बजे और शाम 8:00 बजे यानी जब IMC/जल बोर्ड पानी की आपूर्ति करता है उस समय स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सैंपल लिए गए। TDS जैसे बुनियादी परीक्षण मौके पर ही किए गए, जबकि अन्य जटिल परीक्षणों के लिए सैंपल दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजे गए।
रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष
जांच रिपोर्ट के अनुसार इंदौर के सातों विधानसभा क्षेत्रों सुदामा नगर, विजय नगर, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5 (लालबाग क्षेत्र), महू और देपालपुर के अधिकांश वार्डों में आपूर्ति किया जा रहा पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा।
जांच में पाया गया कि पानी में E.Coli और कोलीफार्म बैक्टीरिया की उपस्थिति पाई गई, जो हैजा, टाइफाइड, पीलिया (हेपेटाइटिस A व E), डायरिया और पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि गंभीर मामलों में यह पानी मृत्यु का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा पानी में क्लोराइड, सल्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज तत्व भी BIS (IS:10500:2012) मानकों से कई गुना अधिक पाए गए।
कांग्रेस का आरोप- बीजेपी सरकार जिम्मेदार
इंजीनियर संजीव सक्सेना ने पटवारी को सौंपी रिपोर्ट में लिखा है कि जांच दल को स्थानीय प्रशासन, पुलिस और जल बोर्ड के अधिकारियों की धमकियों तथा स्थानीय बीजेपी नेताओं की बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी संविधान के अनुच्छेद-21 (जीने का अधिकार) के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है, और भाजपा सरकार इस मूलभूत जिम्मेदारी में पूरी तरह विफल रही है।
निगम प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
इस संदर्भ में इंदौर नगर निगम और जल निगम प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से कोई बयान जारी नहीं किया गया। रिपोर्ट एमपीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ-साथ प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं AICC राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू को भी प्रेषित की गई है।
संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!