यहां जा रहा टैंकरों का पानी: पूरा शहर प्यासा और एक वाटर प्लांट पर खाली हो रहे टैंकर; संचालक ने आसपास के बोरिंग सुखा दिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कितने शर्म की बात है कि एक ओर पूरा शहर प्यास से कराह रहा है और नगर निगम के टैंकर एक चिल्ड वॉटर प्लांट पर खाली किए जा रहे हैं। इसके संचालक ने केवल ये ही खेल नहीं किया, अपने घर में बोरिंग करवा रखा है, जिससे पानी का इतना दोहन किया कि आसपास के बोरिंगों को सुखा दिया है, जहां से पानी नहीं आ रहा है।
इस संचालक ने हाऊसिंग बोर्ड पर कब्जा कर एक और मकान बना रखा है जहां भी वाटर प्लांट डाल रखा है। यहां भी निगम के टैंकरों को खाली करवाकर ये बेशर्म पानी भरकर खुलेआम बेच रहा है।
ये प्लांट 540/7 नेहरू नगर में स्थित है और इसका संचालक है दीपेश गुप्ता। गुप्ता कई वर्षों से इस घर में रेवा एक्वा चील्ड वाटर प्लांट डालकर बैठा है और लोगों को पानी बेच रहा है। इसने घर में बोरिंग भी खुदवा रखा है जिसकी कोई अनुमति नहीं ली थी।
इस बोरिंग से उसने पानी खींच लिया है कि आसपास के घरों में बोरिंग का पानी ही सूख गया है। इस भीषण गर्मी में जबकि पूरा शहर पानी से त्राहि-त्राहि कर रहा है, बेशर्म गुप्ता पैसों की हवस पूरी करने के लिए पानी का बाजार लगाकर अवैध रूप से लगाकर बैठा है।
खुलासा फर्स्ट को रहवासियों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो-फोटो में साफ देखा जा सकता है कि गुप्ता ने नगर निगम के टैंकर चालकों से सेटिंग करके अपने प्लांट पर पानी खाली करवाना शुरू कर दिया है।
यानी एक ओर जनता प्यासी मर रही है, पानी के लिए सडक़ पर उतरकर आंदोलन कर रही है, विधायक के घर का घेराव कर रही है वहीं दूसरी ओर ये पानी का कालाबाजारी व्यापारी पानी को अवैध रूप से खरीदकर अपना घर भर रहा है।
उसके नेहरू नगर स्थित घर पर दिन में ही कई बार निगम के टैंकर आते हैं और पानी खाली कर जाते हैं। बाद में वो ये पानी बाटलों-केन में भरकर दूसरे लोगों को बेचता है। इसके यहां तीन-चार बाइक सवार सेल्समैन हैं जो पानी की बाटलें-केन रखकर दूसरी जगह देने जाता है।
वो ये काम कमीशन पर करवाता है। यानी एक ओर तो वो पानी की खुलेआम चोरी और अवैध रूप से खरीदी कर रहा है वहीं दूसरी ओर अपने एजेंट्स को भी पर्याप्त पैसा न देकर उनका शोषण कर रहा है। पानी की कालाबाजारी करके उसने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है।
जनता क्वार्टर में भी डाल रखा है वाटर प्लांट... गुप्ता ने नंदानगर चौराहा के समीप जनता क्वार्टर में बनी पानी के टंकी के सामने ही हाऊसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर एक बिल्डिंग बना रखी है जहां भी वाटर प्लॉंट डाल रखा है।
यहां भी दिनभर निगम के टैंकर खाली होते हैं और वहां से पानी भरकर वो फिर लोगों को बेच रहा है। बताते हैं कि गुप्ता ने टंकी कर्मचारियों से साठगांठ कर सीधा कनेक्शन ले रखा है यानी जो पानी जनता के हक का है, उस पर डाका डालकर वो पानी अपने प्लांट पर बुलवा रहा है और फिर खुलेआम बेच रहा है।
यहां भी उसने अपने एजेंट्स रख रखे हैं जो बाइक पर पांच से छह बाटले-केन रखकर बेचने जाते हैं।
क्या कहता है गुप्ता ... मामले में रेवा एक्वा चिल्ड वाटर प्लांट के संचालक दीपेश गुप्ता का कहना है कि वो पानी की चोरी नहीं कर रहा। उसे पानी ही नहीं मिल रहा है जिससे वो अपना कारोबार नहीं चला पा रहा है।
जनता क्वार्टर का प्लांट बंद पड़ा है। हालांकि हकीकत ये है कि उसका कारोबार धड़ल्ले से चालू है क्योंकि नगर निगम के टैंकर उसके दोनों प्लांट पर खाली हो रहे हैं। जनता क्वार्टर का प्लांट भी चालू है।
रहवासियों ने की है शिकायत
गत 18 मई को ही रहवासियों ने शिकायत की, जिसमें उसकी करतूतों को उजागर किया है। पीयूष चौधरी, दिलीप कुशवाह, राजसिंह ठाकुर, सुनील रघुवंशी आदि ने शिकायत में कहा है कि मकान नंबर 540/7 नेहरू नगर में रहने वाले दीपेश गुप्ता का रेवा एक्वा चिल्ड वाटर प्लांट स्थित है जो कि घर के बाहर सरकारी जगह पर लगा है और यहां बड़ा बोर (6 इंच) किया गया है। ये प्लांट 2019 से यहां चल रहा है।
इस बोरिंग का व्यावसायिक दोहन कर प्रतिदिन अनुमानत: 60 हजार लीटर पानी निकाला जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां प्रतिदिन 6 हजार लीटर वाले 10 टैंकर भरकर जाते हैं।
गुप्ता के बोरिंग से करीब 60 फीट दूर सरकारी बोरिंग है, जिससे एक बूंद पानी भी नहीं आ रहा है। आसपास में अन्य बोरिंग भी हंै जो गुप्ता द्वारा पानी का दोहर कर लेने के कारण सूख गए हैं।
हमने जब गुप्ता से इस बारे में बात की तो उसने लापरवाहीपूर्वक टाल दिया कि सब ठीक हो जाएगा। इस वाटर प्लांट द्वारा पानी के अत्यधिक दोहन से आसपास के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
रहवासियों ने मांग की है कि इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए ताकि लोगों को पानी मिल सके। हाल ही में पास में ही नर्मदा के वॉल्व को लेकर अच्छा-खासा विवाद हो चुका है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!