रात 2 बजे धधका गोदाम: कॉस्मेटिक-पावडर हुआ राख; दमकल कर्मियों ने 32 हजार लीटर पानी और 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उद्योग नगर में देर रात एक एफएमसीजी गोदाम में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं से भर गया।
फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत और 32 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक पालदा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास उद्योग नगर में रविवार देर रात 2 बजे एक एफएमसीजी गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आग पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले रही थी।
अंदर रखा कॉस्मेटिक, पावडर और अन्य सामान जल रहा था। आग दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 32 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
गोदाम मालिक धीरज जैन ने बताया कि उनका विशाल इंटरप्राइजेस नाम से डिस्ट्रिब्यूशन का व्यवसाय है और गोदाम में बड़ी मात्रा में एफएमसीजी सामान रखा हुआ था।
देर रात होने के कारण तत्काल नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका, लेकिन भारी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इसी प्रकार कल रात बिचौली मर्दाना के एनआर सिटी स्थित एक खाली प्लॉट पर पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!