खबर
Top News

विधवा का गांव ने किया बहिष्कार: मंदिर के नाम खेत दान करने का बना रहे दबाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मई 2026, 12:14 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम जमोठी में एक बुजुर्ग विधवा महिला के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि महिला ने अपनी पुश्तैनी जमीन मंदिर को दान करने से इनकार किया तो गांव के प्रभावशाली लोगों ने उसके खिलाफ माहौल खड़ा कर दिया।

80 वर्षों से जमीन पर खेती करती आ रही
अब स्थिति यह है कि गांव के लोग उससे दूरी बना रहे हैं और मजदूरों को भी उसके खेत पर काम करने से रोका जा रहा है। पीड़िता अवंता बाई चौहान ने बताया कि वह पिछले करीब 80 वर्षों से अपने बुजुर्गों की जमीन पर खेती करती आ रही हैं। यह जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है और उसी के सहारे उनका जीवन चल रहा है।

रसूखदार लोगों ने उन पर दबाव बनाया
अवंता बाई के अनुसार वर्ष 2024 में गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपनी जमीन गांव के राधा-कृष्ण मंदिर के नाम दान कर दें। महिला का आरोप है कि गांव के सरपंच रामकरण निगवाल, भूतपूर्व सरपंच दशरथ चौहान, जगदीश मंडलोई, शेर सिंह बघेल, शंकर मुजाल्दे और संतोष मुजाल्दे सहित अन्य लोगों ने उनसे कहा कि अब यह जमीन मंदिर की मानी जाएगी और वह इस पर खेती नहीं कर सकतीं। जब उन्होंने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया तो गांव में उनके खिलाफ सामाजिक बहिष्कार जैसा माहौल बना दिया गया।

बात की तो 5000 का लगाया दंड
अवंता बाई ने आरोप लगाया कि गांव में लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने भी उनके साथ किसी प्रकार का व्यवहार रखा या उनके खेत पर मजदूरी की तो उस पर पांच हजार रुपए का दंड लगाया जाएगा।

इसके बाद से गांव के लोग उनसे दूरी बनाने लगे हैं। यहां तक कि मजदूर भी डर के कारण उनके खेत पर काम करने नहीं पहुंच रहे हैं।पीड़िता ने बताया कि जब भी वह मजदूरों को लेकर खेत पर जाती हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है।

कई मजदूरों को गांव में अपमानित करने और बहिष्कार की धमकी भी दी गई। इसके कारण उनकी खेती प्रभावित हो रही है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।महिला का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा है, लेकिन अब दबाव बनाकर उन्हें उनकी ही जमीन से दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

यह कहना है जिम्मेदारों का
इधर मामले को लेकर ऊन थाना प्रभारी दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांव के अधिकांश लोग महिला के खिलाफ हैं। मामले में संबंधित लोगों के बयान ले लिए गए हैं और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। एक ओर बुजुर्ग महिला अपने पुश्तैनी अधिकार बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक बहिष्कार जैसे आरोपों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। अब सभी की नजर पुलिस और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 10 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 11 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 11 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 12 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 13 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!