जमीन नहीं दी तो विधवा का किया गांव ने बहिष्कार: मंदिर के नाम खेत दान करने का दबाव; नहीं रहने दे रहे समाजजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम जमोठी में एक बुजुर्ग विधवा महिला के सामाजिक बहिष्कार के मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
आरोप है कि महिला ने अपनी पुश्तैनी जमीन मंदिर को दान करने से इनकार किया तो गांव के प्रभावशाली लोगों ने उसके खिलाफ माहौल खड़ा कर दिया।
अब स्थिति यह है कि गांव के लोग उससे दूरी बना रहे हैं और मजदूरों को भी उसके खेत पर काम करने से रोका जा रहा है।
पीड़िता अवंता बाई चौहान ने बताया कि वह करीब 80 वर्षों से बुजुर्गों की जमीन पर खेती करती आ रही हैं। यह जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है और उसी के सहारे उनका जीवन चल रहा है।
अवंता बाई के अनुसार वर्ष 2024 में गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपनी जमीन गांव के राधा-कृष्ण मंदिर के नाम दान कर दें।
महिला का आरोप है कि गांव के सरपंच रामकरण निगवाल, पूर्व सरपंच दशरथ चौहान, जगदीश मंडलोई, शेर सिंह बघेल, शंकर मुजाल्दे और संतोष मुजाल्दे सहित अन्य लोगों ने उनसे कहा कि अब यह जमीन मंदिर की मानी जाएगी और वह इस पर खेती नहीं कर सकतीं।
जब उन्होंने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया तो गांव में उनके खिलाफ सामाजिक बहिष्कार जैसा माहौल बना दिया गया।
विवाद को लेकर तनाव का माहौल- गांव में इस विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। एक ओर बुजुर्ग महिला अपने पुश्तैनी अधिकार बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक बहिष्कार जैसे आरोपों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।
बात की तो 5000 का लगाया दंड
अवंता बाई ने आरोप लगाया कि गांव में लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने भी उनके साथ किसी प्रकार का व्यवहार रखा या उनके खेत पर मजदूरी की तो उस पर पांच हजार रुपए का दंड लगाया जाएगा।
इसके बाद से गांव के लोग उनसे दूरी बनाने लगे हैं। यहां तक कि मजदूर भी डर के कारण उनके खेत पर काम करने नहीं पहुंच रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जब भी वह मजदूरों को लेकर खेत पर जाती हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है।
कई मजदूरों को गांव में अपमानित करने और बहिष्कार की धमकी भी दी गई। इसके कारण उनकी खेती प्रभावित हो रही है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
महिला का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा है, लेकिन अब दबाव बनाकर उन्हें उनकी ही जमीन से दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
महिला की शिकायत प्राप्त हुई- इधर मामले को लेकर ऊन थाना प्रभारी दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांव के अधिकांश लोग महिला के खिलाफ हैं। मामले में संबंधित लोगों के बयान ले लिए गए हैं और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!